ब्रेकिंग
Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!

‘पीएम की अपील उपदेश नहीं, सरकार की नाकामी के सबूत’, सोना, पेट्रोल-डीजल वाले बयान पर बोले राहुल गांधी

नरेंद्र मोदी की जनता से की गई बचत और वर्क फ्रॉम होम की अपील पर राहुल गांधी ने तीखा हमला बोला है। राहुल ने इसे सरकार की नाकामी बताते हुए कहा कि 12 साल में देश को ऐसी स्थिति में पहुंचा दिया गया है जहां जनता को क्या खरीदना है, यह भी बताया जा रहा है।

Rahul Gandhi
राहुल गांधी का हमला
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से सात अहम अपीलें करते हुए वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता देने, पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और सोने की खरीद सीमित करने की सलाह दी। पीएम की इन अपीलों को जहां कुछ लोगों ने देशहित में बताया, वहीं विपक्ष ने इसे सरकार की विफलता करार दिया।


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह उपदेश नहीं, बल्कि सरकार की नाकामी के सबूत हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 12 साल के कार्यकाल में देश को ऐसी स्थिति में पहुंचा दिया गया है, जहां जनता को बताया जा रहा है कि क्या खरीदें और क्या नहीं।


राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा, “मोदी जी ने जनता से त्याग मांगते हुए कहा है कि सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो और घर से काम करो। ये सलाह नहीं बल्कि सरकार की विफलता का प्रमाण है।”


उन्होंने आगे आरोप लगाया कि सरकार हर बार जिम्मेदारी जनता पर डाल देती है ताकि खुद जवाबदेही से बच सके। राहुल गांधी ने कहा कि देश चलाना अब “Compromised PM” के बस की बात नहीं रह गई है।


बता दें कि पीएम मोदी ने तेलंगाना में एक कार्यक्रम के दौरान लोगों से वर्क फ्रॉम होम अपनाने, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग बढ़ाने, स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देने और विदेश यात्रा की बजाय देश में पर्यटन को बढ़ावा देने की अपील की थी। इसके अलावा किसानों से रासायनिक खाद के सीमित इस्तेमाल की भी सलाह दी गई थी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता