ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

रघुवंश प्रसाद के घरवालों का होगा कोरोना टेस्ट, एम्स ले जाने वाले लोगों को किया जाएगा आइसोलेट

PATNA: आरजेडी के सीनियर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के कोरोना पॉजिटव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़ंकप मच गया है. अब जल्द ही स्वास्थ्य विभाग की टीम रघुवंश प्रसाद के परिजनों का

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: आरजेडी के सीनियर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के कोरोना पॉजिटव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़ंकप मच गया है. अब जल्द ही स्वास्थ्य विभाग की टीम रघुवंश प्रसाद के परिजनों का सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजने वाली है. इसको लेकर परिजनों से संपर्क किया जा रहा है. 

एम्स ले जाने वालों को किया जाएगा आइसोलेट

बताया जा रहा है कि रघुवंश प्रसाद को बीमार होने पर उनको पटना एम्स ले जाने वाले चार लोगों को आइसोलेट किया जाएगा और कोरोना टेस्ट किया जाएगा. उनके साथ में चार लोग पटना एम्स गए थे. 

कल रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए. उनका इलाज पटना एम्स के आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है. रघुवंश प्रसाद सिंह को अचानक तबीयत ख़राब होने के बाद मंगलवार को ही पटना एम्स में भर्ती कराया गया था. देर रात डॉक्टरों ने उनके स्वाब को कोरोना टेस्ट के लिए भेजा था. बताया जा रहा है कि रघुवंश प्रसाद सिंह महनार के शाहपुर इलाके में थे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई. उन्हें सीने में भारीपन और दर्द की शिकायत के बाद आनन-फानन में पटना लाया गया और एम्स में भर्ती कराया गया था. सांस लेने में तकलीफ और निमोनिया की शिकायत होने पर पटना स्थित एम्स में  लाया गया था.  

टैग्स