ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

रघुवंश प्रसाद के निधन से लालू हुए निशब्द, कहा.. रघुवंश बाबू आपने यह क्या किया

PATNA: रघुवंश प्रसाद सिंह ने दिल्ली एम्स में निधन की खबर खून आरेजडी सुप्रीम लालू प्रसाद काफी सदमे में हैं. लालू प्रसाद ने कहा कि रघुवंश बाबू आपने यह क्या किया. ला

रघुवंश प्रसाद के निधन से लालू हुए निशब्द, कहा.. रघुवंश बाबू आपने यह क्या किया
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA:  रघुवंश प्रसाद सिंह ने दिल्ली एम्स में निधन की खबर खून आरेजडी सुप्रीम लालू प्रसाद काफी सदमे में हैं. लालू प्रसाद ने कहा कि रघुवंश बाबू आपने यह क्या किया. 

लालू ने ट्वीट किया कि प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया? मैंने परसों ही आपसे कहा था कि आप कहीं नहीं जा रहे हैं. लेकिन आप इतनी दूर कैसे चले गए. नि:शब्द हूं. दुखी हूं. बहुत याद आएंगे. 

तेजस्वी ने किया याद

तेजस्वी यादव ने रघुवंश प्रसाद के निधन पर शोक जताया है. तेजस्वी ने कहा कि आदरणीय रघुवंश बाबू! अभी चंद दिन पहले तो AIIMS में आपसे बात हुई थी. मेरे द्वारा जल्द स्वस्थ होने की बात कहने पर आपने कहा था जल्द बाहर आकर साथ में कड़ा संघर्ष करेंगे. पिता जी के जेल जाने के बाद आप चंद लोग ही तो ऊर्जा और प्रेरणा देते रहे है. अचानक चले गए आप और मुझे लगभग अकेला कर गए. तेजस्वी ने कहा कि राजद के मजबूत स्तंभ, प्रखर समाजवादी, जनक्रांति पूंज हमारे अभिभावक पथ प्रदर्शक आदरणीय रघुवंश प्रसाद के दुखह निधन में मैं काफी मर्माहत हूं. आप समस्त राजद परिवार के पथ प्रदर्शक, प्रेरणास्त्रोत और गरीब का आवाज आप सदा बने रहेंगे. आपकी कमी राजद और देश को कमी सदैव खलेगी. 

एम्स में निधन

आरजेडी के पूर्व नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन हो गया है. कई दिनों से बीमार चल रहे रघुवंश बाबू को इलाज के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था. जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. रघुवंश बाबू के निधन के बाद राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है. कई बड़े नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है. रघुवंश प्रसाद सिंह पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. जिन्हें इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया था. कोरोना से जंग जीतने के बाद वह घर लौटे थे. फिर रघुवंश बाबू निमोनिया के शिकार हो गए. जिन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया. एम्स के डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज कराया जा रहा था. सुबह ही खबर सामने आई थी.

टैग्स