ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

रघुवंश प्रसाद का बड़ा बयान, कहा- नीतीश को महागठबंधन में लाने के लिए राजद में भी लड़ाई लड़ने को हैं तैयार

PATNA: राजद के सीनियर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने आज बड़ा बयान दे दिया हैं. रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि अगर सीएम नीतीश कुमार महागठबंधन में आने को तैयार हैं तो उनके लिए वह राज

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  राजद के सीनियर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने आज बड़ा बयान दे दिया हैं. रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि अगर सीएम नीतीश कुमार महागठबंधन में आने को तैयार हैं तो उनके लिए वह राजद में लड़ाई भी लड़ सकते हैं. अभी तक सिर्फ रघुवंश प्रसाद ने नीतीश को महागठबंधन में आने के लिए ही कहते थे, लेकिन आज वह पार्टी में किसी भी हद तक जाने को लेकर तैयार होने की बात कह दी हैं.


रघुवंश प्रसाद का बड़ा बयान, कहा- नीतीश को महागठबंधन में लाने के लिए राजद में भी लड़ाई लड़ने को हैं तैयार

जन नेता हूं राज्यसभा क्यों जाऊंगा

कुछ दिन पहले ही रघुवंश प्रसाद ने कहा था कि पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था. उस बयान को बताया जा रहा था कि वह पार्टी में राज्यसभा जाने के लिए दबाव दे रहे हैं. लेकिन आज इसको खारिज कर दिया और कहा कि 5 बार लोकसभा जा चुका हूं. मुझे राज्यसभा नहीं जाना हैं. मैं जन नेता हूं. राज्यसभा क्यों जाऊंगा.

लालू को लिखा था लेटर

12 जनवरी को लालू यादव को लिखे अपने पत्र में रघुवंश प्रसाद सिंह ने पार्टी की तरफ से तय किए गए कार्यक्रम पर अमल नहीं करने का आरोप लगाया था. रघुवंश बाबू ने कहा था कि साल 2020 बिहार में चुनाव का साल है और यह आरजेडी के लिए भी निर्णायक स्थिति है. ऐसे में पार्टी संघर्ष और कार्यक्रम से पीछे कैसे हट सकती है. बिना देरी के हर स्तर पर समितियों और वर्ग संगठन के गठन और उसपर लगातार चर्चा की जरूरत बताई. सत्ताधारी पक्ष की तरफ से आरजेडी पर किए जा रहे हैं लगातार हमलों का जवाब नियमित तौर पर नहीं दिए जाने को भी रघुवंश बाबू ने गंभीर बताया था  रघुवंश प्रसाद सिंह ने जगदानंद सिंह के साथ-साथ तेजस्वी के नेतृत्व पर भी सवाल खड़े कर दिए थे.