ब्रेकिंग
Anant Singh News : बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे अनंत सिंह, रोज घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर देख रहे घोड़ों की प्रैक्टिस; 25 नवंबर को होगा बड़ा आयोजन✦Bihar Chhath Puja 2026: छठ घाटों पर सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, 377 संवेदनशील घाटों पर SDRF-NDRF की तैनाती, 12,806 घाटों पर गोताखोर संभालेंगे मोर्चा✦Bihar News : छठ पर रेलवे ट्रैक बना खतरे का रास्ता! 41 घाटों पर मंडराया हादसे का खतरा, ट्रेनों के ड्राइवरों को मिलेगा अलर्ट✦Chhath Special Train: छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में 30 नवंबर तक सीटें खाली, देखिए पूरी लिस्ट✦Bihar News: बिहार में घर बनवाने जा रहे हैं तो जान लें नए नियम, कमरे से किचन और टॉयलेट तक का साइज तय; नक्शे में लाल रंग दिखा तो समझें ये बड़ी बात!✦Anant Singh News : बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे अनंत सिंह, रोज घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर देख रहे घोड़ों की प्रैक्टिस; 25 नवंबर को होगा बड़ा आयोजन✦Bihar Chhath Puja 2026: छठ घाटों पर सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, 377 संवेदनशील घाटों पर SDRF-NDRF की तैनाती, 12,806 घाटों पर गोताखोर संभालेंगे मोर्चा✦Bihar News : छठ पर रेलवे ट्रैक बना खतरे का रास्ता! 41 घाटों पर मंडराया हादसे का खतरा, ट्रेनों के ड्राइवरों को मिलेगा अलर्ट✦Chhath Special Train: छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में 30 नवंबर तक सीटें खाली, देखिए पूरी लिस्ट✦Bihar News: बिहार में घर बनवाने जा रहे हैं तो जान लें नए नियम, कमरे से किचन और टॉयलेट तक का साइज तय; नक्शे में लाल रंग दिखा तो समझें ये बड़ी बात!

रघुवंश बाबू की जयंती पर मांझी ने दिलायी 'एक लोटा पानी' की याद, लालू परिवार पर बोला हमला

PATNA : पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरजेडी के वरिष्ठ नेता दिवंगत रघुवंश बाबू की आज जयंती है। रघुवंश बाबू की जयंती पर लालू परिवार के सदस्यों ने भी उन्हें याद किया तो पूर्व मुख्यमं

रघुवंश बाबू की जयंती पर मांझी ने दिलायी 'एक लोटा पानी' की याद, लालू परिवार पर बोला हमला
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA : पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरजेडी के वरिष्ठ नेता दिवंगत रघुवंश बाबू की आज जयंती है। रघुवंश बाबू की जयंती पर लालू परिवार के सदस्यों ने भी उन्हें याद किया तो पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी खुद को रोक नहीं पाए। रघुवंश बाबू की जयंती के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने लालू परिवार को एक लोटा पानी की याद दिला दी। दरअसल जीतन राम मांझी ने लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के उस बयान को लेकर लालू परिवार पर तंज कसा है जिसमें उन्होंने रघुवंश बाबू को एक लोटा पानी बताया था।


जीतन राम मांझी ने ट्वीट करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ समाजवादी नेता रघुवंश बाबू को श्रद्धांजलि दी। जीतन राम मांझी ने लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ समाजवादी नेता और मनरेगा मैन से पहचाने जाने वाले रघुवंश बाबू जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। लेकिन उनकी जयंती पर आज घड़ियाली आंसू बहाने वालों एक लोटा पानी की कीमत आपलोग कभी नहीं समझ पाओगे।  



दरअसल की जयंती पर जिस तरह लालू परिवार की तरफ से श्रद्धांजलि दी गई। उसके बाद मांझी ने रघुवंश बाबू के चाहने वालों के बीच लालू परिवार की हकीकत को एक बार फिर बेपर्दा करने की कोशिश की है। जिसमें आरजेडी के वरिष्ठ नेता को अपने अंतिम दौर में किस तरह अपमानित होना पड़ा था।


आपको बता दें कि रघुवंश बाबू ने अपने राजनीतिक सफर के आखिरी में आरजेडी को अलविदा करने का फैसला किया था। उन्होंने आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को इस बाबत पत्र भी लिखा था। लेकिन लालू यादव ने उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया। 


रघुवंश बाबू ने इस दौरान दम तोड़ दिया और उसके बाद लगातार लालू परिवार पर यह आरोप लगता रहा कि तेजप्रताप यादव की तरफ से दिए गए विवादित बयान को रघुवंश बाबू बर्दाश्त नहीं कर पाए। तेजप्रताप के एक लोटा पानी वाले बयान को लेकर लालू परिवार विधानसभा चुनाव के दौरान भी घिरा रहा और अब एक बार फिर मांझी ने उस बयान को रघुवंश बाबू की जयंती पर ही ताजा कर दिया है।