ब्रेकिंग
Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव 2026 पर बड़ा सस्पेंस! परिसीमन से बदल जाएगा मुखिया का पूरा खेल, जानिए कब होगा चुनाव?✦Bihar Politics : JDU में अंदर ही अंदर क्या चल रहा? अनंत-नीरज विवाद के बीच नीतीश 10 मिनट रुके, फिर निशांत की एंट्री✦बिहार की इस रेल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार... 1163 करोड़ का टेंडर जारी, नवगछिया से जुड़ेंगे देवघर और सीमांचल✦रजिस्ट्रेशन के बहाने बुलाया... फिर छात्रा से करने लगा गंदी हरकत, प्रधान शिक्षक पर मां ने दर्ज कराई FIR✦सांबा बॉर्डर पर पकड़ा गया बिहार का युवक, पाकिस्तानी कनेक्शन से मचा हड़कंप; घर पहुंची स्पेशल ब्रांच की टीम✦Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव 2026 पर बड़ा सस्पेंस! परिसीमन से बदल जाएगा मुखिया का पूरा खेल, जानिए कब होगा चुनाव?✦Bihar Politics : JDU में अंदर ही अंदर क्या चल रहा? अनंत-नीरज विवाद के बीच नीतीश 10 मिनट रुके, फिर निशांत की एंट्री✦बिहार की इस रेल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार... 1163 करोड़ का टेंडर जारी, नवगछिया से जुड़ेंगे देवघर और सीमांचल✦रजिस्ट्रेशन के बहाने बुलाया... फिर छात्रा से करने लगा गंदी हरकत, प्रधान शिक्षक पर मां ने दर्ज कराई FIR✦सांबा बॉर्डर पर पकड़ा गया बिहार का युवक, पाकिस्तानी कनेक्शन से मचा हड़कंप; घर पहुंची स्पेशल ब्रांच की टीम

राघोपुर के मोहनपुर रेफरल अस्पताल का डिप्टी सीएम ने किया औचक निरीक्षण, महाराष्ट्र के स्पीकर के फैसले पर तेजस्वी ने कह दी बड़ी बात

VISHALI: बिहार के डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव बुधवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र राघोपुर पहुंचे। इस दौरान तेजस्वी यादव ने राघोपुर में कई निजी कार्यक्रमों में शामि

राघोपुर के मोहनपुर रेफरल अस्पताल का डिप्टी सीएम ने किया औचक निरीक्षण, महाराष्ट्र के स्पीकर के फैसले पर तेजस्वी ने कह दी बड़ी बात
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VISHALI: बिहार के डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव बुधवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र राघोपुर पहुंचे। इस दौरान तेजस्वी यादव ने राघोपुर में कई निजी कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने मोहनपुर रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। राजद कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। तेजस्वी यादव के आने की सूचना मिलते ही वैशाली एसपी रवि रंजन कुमार, वैशाली जिलाधिकारी यशपाल मीणा पहुंचे। भारी संख्या में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई।


अपने राघोपुर दौरे के दौरान तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत की। उद्धव ठाकरे गुट की हार और एकनाथ शिंदे को मिली राहत पर तेजस्वी ने कहा कि अब जब भी चुनाव होगा भाजपा को नुकसान ही होगा। जिसे तरीके के महाराष्ट्र में बीजेपी ने विधायकों को डरा धमकाकर विधायक को खरीदकर सरकार बनाईं। बीजेपी विधायक को खरीद पर आसाम ले गए थे। महाराष्ट्र में फिर से भाजपा की सरकार बनी है। वहां क्या खेला हुआ यह सबकों पता है जब भी चुनाव होगा बीजेपी को नुकसान होना तय है। 


वही तेजस्वी यादव ने कहा कि मोहनपुर रेफरल अस्पताल के जल्द ही मोहनपुर रेफरल अस्पताल को सरकारी मान्यता एवं सरकारी सुविधा प्रदान की जायेगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी यशपाल मीणा, पुलिस अधीक्षक रवि रंजन कुमार सिंह, डी एस पी ओमप्रकाश, सिविल सर्जन डॉक्टर श्यामनंदन प्रसाद मौजूद थे। 


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता