ब्रेकिंग
GOPALGANJ: 6 छात्राओं को निजी खर्च पर राजगीर घुमाने वाले शिक्षक निलंबित, हेडमास्टर पर भी गिरी गाज✦पटना के Barista और Starbucks में खाद्य विभाग की छापेमारी, 15 हजार से ज्यादा का एक्सपायर्ड सामान नष्ट✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घोड़ों की रेस, जीतने वाले को मिलेगी सफेद थार, सामने आई गाड़ी की तस्वीर✦सम्राट चौधरी के साथ चल रहे थे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, CM की सिक्योरिटी ने धक्का देकर साइड किया✦बेतिया सेनको गोल्ड शोरूम लूटकांड का CCTV फुटेज आया सामने, 40 करोड़ के गहने लूटकर फरार हुए 8 बदमाश✦GOPALGANJ: 6 छात्राओं को निजी खर्च पर राजगीर घुमाने वाले शिक्षक निलंबित, हेडमास्टर पर भी गिरी गाज✦पटना के Barista और Starbucks में खाद्य विभाग की छापेमारी, 15 हजार से ज्यादा का एक्सपायर्ड सामान नष्ट✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घोड़ों की रेस, जीतने वाले को मिलेगी सफेद थार, सामने आई गाड़ी की तस्वीर✦सम्राट चौधरी के साथ चल रहे थे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, CM की सिक्योरिटी ने धक्का देकर साइड किया✦बेतिया सेनको गोल्ड शोरूम लूटकांड का CCTV फुटेज आया सामने, 40 करोड़ के गहने लूटकर फरार हुए 8 बदमाश

राबड़ी ने नीतीश पर बोला हमला, कहा- विकास की अकाल मृत्यु पर गांव-गांव करेंगे शोक सभा

PATNA : पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश सरकार पर बोला हमला नीति आयोग की रिपोर्ट पर राबड़ी देवी लगातार नीतीश सरकार को कठघरे में खड़ा कर रही है।नीतीश आयोग के रिपोर्ट पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश सरकार पर बोला हमला नीति आयोग की रिपोर्ट पर राबड़ी देवी लगातार नीतीश सरकार को कठघरे में खड़ा कर रही है।नीतीश आयोग के रिपोर्ट पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित विपक्ष के सभी नेताओं ने एक साथ बिहार के पिछड़ने पर पर तंज कसा है।कल देर शाम राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी ट्वीट कर नीतीश कुमार पर हमला बोला था जिस के बाद अब पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने भी ट्वीट कर सीएम नीतीश पर तंज कसा है।


राबड़ी देवी ने ट्वीट में लिखा है कि ..नीति आयोग की रिपोर्ट अनुसार बिहार को पूरे भारत में सबसे निचले पायदान पर लाने के लिए नीतीश जी का कोटि-कोटि खंडन।‬‪बिहार को सबसे फिसड्डी साबित करने के जुर्म मे नीतीश जी पर जनता की अदालत में मुक़दमा चलाकर बिहार की बदहाली, विधि, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था एवं विकास की अकाल मृत्यु पर गांव-गांव शोकसभा कर जनता को बताया जाएगा।‬

इधऱ राबड़ी देवी के ट्वीट के तुरंत बाद एक बार फिर आरजेडी सुप्रीमो  लालू यादव ने भी एक बार फिर ट्वीट कर 2020 हटाओ नीतीश के अपने दिए नारे को बुलंद किया। लालू ने ट्वीट में लिखा है कि एक गिरगिटिया दूसरा खिट्टपिट्टिया, कुल जोड़ मिला के शासन घटिया #2020_हटाओ_नीतीश ।  इस बार लालू ने नीतीश के साथ-साथ डिप्टी सीएम सुशील मोदी को भी निशाने पर लिया। 



टैग्स