ब्रेकिंग
RRB NTPC Vacancy 2026: रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती को मंजूरी, 12वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए मौका; जानें आवेदन प्रक्रियाजन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन हुए निशांत कुमार, हाथ में माइक लेकर गाया भजन, युवाओं से नशे और तंबाकू से दूर रहने की अपीलपुलिस के हाथ नहीं आ रहा था सरकारी शिक्षक… दो थानों को चकमा देकर था फरार, छात्राओं के अश्लील वीडियो केस में आखिरकार गिरफ्तारपहले पैसों में सौदा, फिर जबरन शादी… युवती की आपबीती सुन सिहर उठेंगे आप, महिला दलाल समेत 3 गिरफ्तारबिहार में फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा, CM सम्राट चौधरी ने किया एरियल सर्वे, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशRRB NTPC Vacancy 2026: रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती को मंजूरी, 12वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए मौका; जानें आवेदन प्रक्रियाजन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन हुए निशांत कुमार, हाथ में माइक लेकर गाया भजन, युवाओं से नशे और तंबाकू से दूर रहने की अपीलपुलिस के हाथ नहीं आ रहा था सरकारी शिक्षक… दो थानों को चकमा देकर था फरार, छात्राओं के अश्लील वीडियो केस में आखिरकार गिरफ्तारपहले पैसों में सौदा, फिर जबरन शादी… युवती की आपबीती सुन सिहर उठेंगे आप, महिला दलाल समेत 3 गिरफ्तारबिहार में फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा, CM सम्राट चौधरी ने किया एरियल सर्वे, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राबड़ी देवी से उपेंद्र कुशवाहा ने किया सवाल..यह बताएं कि बहू के साथ उन्होंने क्या किया था?

PATNA: सीएम योगी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रधानमंत्री को झुककर अभिवादन करने पर बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने तंज कसते हुए कहा कि नीतीश जी मजबूर

राबड़ी देवी से उपेंद्र कुशवाहा ने किया सवाल..यह बताएं कि बहू के साथ उन्होंने क्या किया था?
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: सीएम योगी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रधानमंत्री को झुककर अभिवादन करने पर बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने तंज कसते हुए कहा कि नीतीश जी मजबूरी में फंसे हुए है। राबड़ी देवी के इस बयान का पलटवार लगे हाथों जेडीयू ने कर दिया। जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने राबड़ी देवी से यह सवाल किया कि यह बताएं कि बहू के साथ उन्होंने क्या किया था? उपेंद्र कुशवाहा ने यह भी कहा कि राबड़ी देवी के परिवार में बहुओं की कैसी दुर्गति होती है यह सब जानते हैं। 


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रधानमंत्री को झुककर अभिवादन करना बिहार की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इसे लेकर तंज कसते हुए कहा कि मालूम नहीं नीतीश जी की क्या मज़बूरी हो गई कि वे प्रधानमंत्री जी के पास इस तरह झुक कर प्रणाम कर रहे हैं। बिहार में जिस तरह से जेडीयू-बीजेपी में चल रहा है उसे देखकर तो यही लगता है कि नीतीश जी मज़बूरी में फंसे हुए हैं। राबड़ी देवी के इस बयान पर जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने हमला बोलते हुए कहा कि राबड़ी देवी के परिवार में बहुओं की कैसी दुर्गति होती है यह सब जानते हैं। 


पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार की मुलाकात पर राबड़ी देवी के बयान पर जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने पलटवार किया है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि शिष्टाचार के आधार पर कोई किसी को नमन करता है क्या इतना शिष्टाचार भी न रहे? लोग सामान्य शिष्टाचार भी बर्दाशत नहीं कर पा रहे हैं। ऐसी टिप्पणी कर रहे हैं इनका भगवान ही मालिक हैं। उनके परिवार में बहुओं की कैसी दुर्गति होती है यह सब जानते हैं। 

टैग्स