ब्रेकिंग
बिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठितबिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित

सम्राट सरकार को चैलेंज करना पड़ा भारी, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ राबड़ी आवास; आज ही होगा खाली?

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को लेकर विवाद गहरा गया है। राबड़ी देवी के आवास खाली करने से इनकार और सरकार को चुनौती देने के बाद आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी का सरकार और सीएम सम्राट चौधरी को चैलेंज करना भारी पड़ सकता है। राबड़ी देवी के यह कहने पर कि वह किसी कीमत पर आवास खाली नहीं करेंगी, इसके बाद 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सवाल है कि क्या सरकार आज ही राबड़ी आवास को खाली कराएगी।


दरअसल, बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को दूसरा आवास अलॉट किया है और 10 सर्कुलर रोड वाला बंगला बिहार सरका के मंत्री को आवंटित किया गया है। बंगला खाली करने के लिए विभाग की तरफ से राबड़ी आवास को तीन नोटिस भेजा जा चुका है बावजूद इसके वह बंगला खाली करने को तैयार नहीं हैं। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बाचचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वह आवास खाली नहीं करेंगी।


राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने साफ शब्दों में कहा है कि वह पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को  खाली नहीं करेंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को चुनौती देते हुए कहा कि यदि सरकार आवास खाली कराना चाहती है तो फोर्स बुलाकर खाली करवा लें। राबड़ी देवी के इस बयान के बाद बंगला को लेकर सियासत गरमा गई है।


10 सर्कुलर रोड, आवास के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। सचिवालय एसडीपीओ राबड़ी देवी के आवास पहुंचीं हैं और उन्होंने उनसे बातचीत की है। राबड़ी आवास से बाहर निकलीं एसडीपीओ से जब मीडियाकर्मियों ने बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और वहां से निकल गईं।


बता दें कि भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास तत्काल खाली करने का नोटिस जारी किया है। विभाग का कहना है कि यह आवास अब बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित किया जा चुका है। 


ऐसे में पूर्व आवंटन को समाप्त करते हुए राबड़ी देवी से मकान खाली करने का अनुरोध किया गया है। भवन निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव-सह-भू संपदा पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड स्थित नए आवास में स्थानांतरित होना चाहिए और 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगला तत्काल खाली करना चाहिए। 

फर्स्ट बिहार के लिए पटना से प्रेम राज की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता