ब्रेकिंग
Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन✦Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन

राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने का फाइनल नोटिस, इस मंत्री को आवंटित हुआ 10 सर्कुलर रोड का बंगला

Bihar Politics: बिहार में विधान परिषद नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। यह आवास अब मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित कर दिया गया है।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को पटना स्थित उनका सरकारी आवास खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। भवन निर्माण विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी करते हुए सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 को खाली करने को कहा है।


जारी आदेश के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को अब 39, हार्डिंग रोड स्थित नया सरकारी आवास आवंटित किया गया है। वहीं, 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास अब बिहार सरकार के मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित कर दिया गया है।


विभाग के मुताबिक, यह आवंटन सक्षम प्राधिकार की मंजूरी के बाद किया गया है। भवन निर्माण विभाग द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि पूर्व आदेश को निरस्त करते हुए नया आवास आवंटन किया गया है। आदेश पर संयुक्त सचिव-सह-भू-संपदा पदाधिकारी के हस्ताक्षर भी हैं।


10 सर्कुलर रोड का यह आवास लंबे समय से बिहार की राजनीति का अहम केंद्र रहा है और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एवं लालू प्रसाद यादव से जुड़ा हुआ माना जाता रहा है। अब इसके नए आवंटन को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। 


विभाग ने आदेश की प्रति मुख्यमंत्री सचिवालय, मंत्रिमंडल सचिवालय, संबंधित विभागों और इंजीनियरिंग शाखा को भी भेज दी है, ताकि आवास हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी की जा सके। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सरकारी आवासों का आवंटन बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, खासकर सर्कुलर रोड स्थित आवास हमेशा से सत्ता और सियासत के केंद्र में रहे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता