ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

सेक्स स्कैंडल केस : विधायक अरुण यादव का नाम आने पर BJP ने RJD को घेरा, राबड़ी ने कहा- आरोप लगाने से कोई दोषी नहीं होता

PATNA : सेक्स स्कैंडल मामले में आरजेडी विधायक अरुण यादव का नाम सामने आने के बाद आरजेडी बैकफुट पर आ गई है। अरुण यादव के मामले में बीजेपी ने आरजेडी को घेरते हुए तेजस्वी यादव से जवाब मां

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : सेक्स स्कैंडल मामले में आरजेडी विधायक अरुण यादव का नाम सामने आने के बाद आरजेडी बैकफुट पर आ गई है। अरुण यादव के मामले में बीजेपी ने आरजेडी को घेरते हुए तेजस्वी यादव से जवाब मांगा है। बीजेपी ने आरजेडी पर यह कहते हुए हमला बोला है कि जब पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष सजायाफ्ता हो तो फिर विधायकों का जेल जाना पार्टी के लिए नई बात नहीं है। बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने सेक्स स्कैंडल मामले को लेकर विधायक अरुण यादव की भूमिका पर तेजस्वी से जवाब मांगा है। बीजेपी विधायक ने कहा है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच के बाहर दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए चाहे वह कितना भी रसूख वाला हो। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के साथ विपक्ष के हंगामे पर बीजेपी विधायक ने सदन में ऐसा तंज कसा की आरजेडी के विधायक शांत पड़ गए। उधर अपने विधायक अरुण यादव के बचाव में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी उतर गई हैं. राबड़ी देवी ने कहा है कि आरोप लगाने भर से कोई दोषी नहीं हो जाता। वहीं आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने अरुण यादव का बचाव करते हुए कहा है कि अरुण यादव बेकसूर हैं और उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। भाई वीरेंद्र ने राजबल्लभ यादव को भी बेकसूर बताते हुए कहा है कि भले ही हाईकोर्ट ने राजबल्लभ यादव को दोषी करार दिया हो लेकिन अभी भी ऊपरी अदालत का रास्ता खुला हुआ है। पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता