ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

कोरोना और बाढ़ से बिहार के लोग परेशान, नीतीश कुमार संकट के समय में हो गए हैं अदृश्य

PATNA: राबड़ी देवी ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है. राबड़ी ने कहा कि बिहार की जनता कोरोना के साथ बाढ़ और गरीबी की मार झेल रही है. लेकिन सूबे के मुखिया नीतीश कुमार अदृश्य हो गए

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: राबड़ी देवी ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है. राबड़ी ने कहा कि बिहार की जनता कोरोना के साथ बाढ़ और गरीबी की मार झेल रही है. लेकिन सूबे के मुखिया नीतीश कुमार अदृश्य हो गए हैं. उनको जनता से कोई मतलब ही नहीं हैं. 

टोकने पर निकले थे बाहर

राबड़ी देवी ने कहा कि बाढ़,कोरोना,इलाज का अभाव,जल जमाव, ग़रीबी,पलायन,बेरोज़गारी समेत अनेक समस्याओं से बिहार त्राहिमाम कर रहा है. लेकिन सूबे के मुखिया की कोई खोज खबर नहीं. इतना टोकने के बाद 100 दिन उपरांत अतिथि भूमिका में अवतरित हुए थे लेकिन फिर अदृश्य है. संकट की घड़ी में नीतीश कुमार को लोगों के बीच रहना चाहिए.


राबड़ी देवी ने गोपालगंज में टूटे एप्रोच सड़क पर ही कल हमला बोला था, राबड़ी ने कहा था कि नीतीश कुमार ने भ्रष्टाचार को सरकार का महत्वपूर्ण अंग बना दिया है. सुशासनी दरबार में बिना संगठित चढ़ावे के प्रसाद नहीं मिलता. 15 साल में 55 घोटालों से हज़ारों करोड़ लूटे और फिर उनमें से कुछ छवि निर्माण में निवेश करो. अभी असल चेहरा सामने आना बाक़ी है.