ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, संसद भवन पहुंचे बिहार के सांसद

DELHI : राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संसद भवन में लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों की तरफ से वोटिंग की जा रही है, जबकि अलग-अलग विधानसभाओं में स्थानीय विधायक मतदान कर रहे

राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, संसद भवन पहुंचे बिहार के सांसद
First Bihar
3 मिनट

DELHI : राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संसद भवन में लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों की तरफ से वोटिंग की जा रही है, जबकि अलग-अलग विधानसभाओं में स्थानीय विधायक मतदान कर रहे हैं। बिहार से आने वाले आज केंद्रीय मंत्री और लोकसभा राज्यसभा के सांसद संसद भवन पहुंचे हैं और अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।



बिहार विधानसभा के 242 सदस्य अपने वोटिंग का इस्तेमाल करेंगे। आपको बता दें, राष्ट्रपति चुनाव में विधायक के अलावे लोकसभा और राज्यसभा के सांसद भी वोटर होते हैं। बिहार में 40 लोकसभा और 16 राज्यसभा मिलाकर कुल 56 सांसद हैं। साथ ही यहां की विधानसभा में विधायकों की संख्या 243 है। फिलहाल आरजेडी के अनंत सिह अब विधायक नहीं है। लिहाजा कुल विधायकों की संख्या 242 ही है। राष्ट्रपति चुनाव में बिहार के एक विधायक के वोट का मूल्य 173 है। इस तरह 242 के हिसाब से विधायकों के कुल वोट की वैल्यू 41866 है। वहीं, राज्यसभा और लोकसभा के हर सांसदों के वोट की वैल्यू देश भर में 700 है। इस आधार पर बिहार के 56 सांसदों को जोड़ दें तो उनके वोट की कीमत 39200 है। अब अगर कुल आंकड़ों की बात करें तो बिहार के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के साथ-साथ विधायकों के वोटों की कीमत को जोड़ दिया जाए तो कुल वैल्यू 81066 जा पहुंचती है। 



बिहार में एनडीए की तरफ से फिलहाल बीजेपी के पास 77 विधायक हैं, जिनके वोटों की कीमत 13321 है। लोकसभा के 17 और राज्यसभा के 5 सांसदों को जोड़ने तो यह कुल वैल्यू 28721 जा पहुंचती है। वहीं जेडीयू के 45 विधायकों के वोटों की वैल्यू 7785 है जबकि लोकसभा के 16 और राज्यसभा के 5 सांसदों की वोट वैल्यू को जोड़ दें तो यह आंकड़ा 22485 पर जा पहुंचता है। उधर आरजेडी के 79 विधायकों और पांच सांसदों के वोट वैल्यू की बात करें तो यह 17167 है। कांग्रेस के पास बिहार में 4687 वोट वैल्यू है और माले के पास 2076 है। इसी तरह अन्य दलों के पास भी अपनी अपनी वोट वैल्यू है। बिहार में भी एनडीए का पलड़ा भारी है।




टैग्स