ब्रेकिंग
Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...✦Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...

राजनीति के मैदान में उतरेंगी कल्पना सोरेन, ट्वीट कर खुद दी बड़ी जानकारी; फाउंडेशन डे को भव्य बनाने में जुटा JMM

RANCHI : झारखंड मुक्ति मोर्चा का 51वां स्थापना दिवस समारोह सोमवार को गिरिडीह के झंडा मैदान में मनाया जाएगा। झामुमो के लिए इस बार का आयोजन कई मायनों में अलग है। इसकी एक वजह पूर्व मु

राजनीति के मैदान में उतरेंगी कल्पना सोरेन, ट्वीट कर खुद दी बड़ी जानकारी; फाउंडेशन डे को भव्य बनाने में जुटा JMM
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : झारखंड मुक्ति मोर्चा का 51वां स्थापना दिवस समारोह सोमवार को गिरिडीह के झंडा मैदान में मनाया जाएगा। झामुमो के लिए इस बार का आयोजन कई मायनों में अलग है। इसकी एक वजह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी है।


दरअसल, कोरोना काल को छोड़कर यह पहला ऐसा कार्यक्रम है, जब पार्टी के मुखिया शिबू सोरेन या पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस समारोह में मौजूद नहीं होंगे, लेकिन खास यह है कि इसी आयोजन से हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करेंगी।


रविवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर कल्पना ने हेमंत सोरेन के एक्स हैंडल पर खुद इसकी घोषणा की। इस संबंध में रविवार को अपने ससुर शिबू सोरेन और सास रूपी सोरेन से आशीर्वाद लेते हुए कल्पना ने एक्स हैंडल पर पोस्ट की।


पोस्ट में उन्होंने लिखा कि आज अपने जन्मदिन और कल गिरिडीह में झामुमो के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले आज झारखंड राज्य के निर्माता और झामुमो के माननीय अध्यक्ष आदरणीय बाबा दिशोम गुरुजी और मां से आशीर्वाद लिया। आज ही सुबह हेमंत जी से भी मुलाकात की।


मालुम हो कि, हेमंत सोरेन के त्यागपत्र देने से पूर्व कल्पना मुर्मू सोरेन 30 जनवरी को सत्ता पक्ष के विधायकों और हेमंत सरकार के मंत्रिमंडल के साथ मुख्यमंत्री आवास में तत्कालीन सीएम हेमंत सोरेन की मौजूदगी में आयोजित बैठक में हिस्सा ले चुकी हैं।



उधर, हेमंत को जेल भेजे जाने के बाद कल्पना एक्स पर लगातार सक्रिय हैं और हेमंत सोरेन के साथ साजिश का आरोप लगाती रही हैं। झामुमो भी इस बार गिरिडीह में आयोजित स्थापना दिवस समारोह को आक्रोश दिवस के रूप में मनाने की तैयारी में है।