ब्रेकिंग
छठ से पहले दिल्ली से बिहार के 7 शहरों के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा AC लग्जरी बसें, LG की मंजूरी का इंतजार✦MLC Election Result 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर किसने मारी बाजी? BJP-SP में कांटे की टक्कर, बिहार में निर्दलीयों का दबदबा✦दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कैश से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश✦ Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया✦छठ से पहले दिल्ली से बिहार के 7 शहरों के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा AC लग्जरी बसें, LG की मंजूरी का इंतजार✦MLC Election Result 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर किसने मारी बाजी? BJP-SP में कांटे की टक्कर, बिहार में निर्दलीयों का दबदबा✦दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कैश से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश✦ Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया

क्वार्टर खाली कराने के विरोध में JAP का डेहरी बंद, बोले पप्पू यादव..अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा

ROHTAS: कदवन जलाशय निर्माण, डालमिया नगर क्वार्टर खाली कराने के खिलाफ, पाली पुल निर्माण, रोहतास उद्योग समूह के कर्मचारियों का बकाया राशि भुगतान और बढ़ते अपराध व भ्रष्टाचार के मु

क्वार्टर खाली कराने के विरोध में JAP का डेहरी बंद, बोले पप्पू यादव..अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

ROHTAS: कदवन जलाशय निर्माण, डालमिया नगर क्वार्टर खाली कराने के खिलाफ, पाली पुल निर्माण, रोहतास उद्योग समूह के कर्मचारियों का बकाया राशि भुगतान और बढ़ते अपराध व भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आज जन अधिकार पार्टी का डेहरी बंद सफल रहा। जिसमें जाप सुप्रीमो पप्पू यादव भी शामिल हुए। डालमिया नगर क्वार्टर खाली कराने समेत अन्य मुद्दों को पप्पू यादव ने प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि अन्याय के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा। हम बड़े आंदोलन को तैयार हैं।


इस दौरान फर्स्ट बिहार से बातचीत करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि डालमिया नगर क्वार्टर को खाली कराया गया तो डेहरी का चमन बिखर जाएगा। उन्होंने बिहार सरकार से मामले में हस्तक्षेप करने की बात कही। यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश आने तक पदाधिकारी संयम बरते उतावलापन ना दिखाए।


पप्पू यादव ने कहा कि डेहरी में अब कही जमीन नहीं बची है। सब जमीन को औने पौने दाम में भू-माफिया को सरकार ने बेच दी है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब डेहरी का नाम एशिया में ऊंचा था। आज सारी एक्सप्रेस ट्रेन डेहरी में ही रुकती है। डेहरी की जिन्दगी को खत्म करने में लोग लगे हुए हैं। ऐसा हुआ तो डेहरी का चमन बिखर जाएगा। 


पप्पू यादव ने कहा कि यहां के लोगों से हम यही अपील करेंगे की इसमें आप सब सहयोग कीजिए। सर्वोच्य न्यायालय के आदेश आने तक आप हमें मोहलत दीजिए। इस बीच भी यह बात हम सरकार के समक्ष रखेंगे। बातें नहीं सुनी गयी तब लोकतांत्रिक तरीके से हम अपनी बात रखेंगे। पदयात्रा करेंगे और अनशन पर बैठेंगे। यदि दो सितंबर को जबरन फिर क्वार्टर को तोड़ने की प्रक्रिया हुई तो हमलोगों के पास मरने के अलावे कोई रास्ता नहीं बचेगा। 


बता दें कि 1400 क्वार्टर खाली किये जाएंगे इसे लेकर पप्पू यादव ने कहा कि यहां के पदाधिकारी और माफिया इतने बेचैन क्यों है। मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले तक पदाधिकारी संयम बरते। पप्पू यादव ने अधिकारी से कहा कि आप बार-बार क्वार्टर को खाली कराने जाते है क्या यह गहरी साजिश तो नहीं। उन्होंने कहा कि वर्षो से यहां काम करने वाले कर्मियों को वेतन तक नहीं दिया गया है। यहां के कर्मियों ने अपनी पूरी जिन्दगी दाव पर लगा दिया है।  जिन कर्मचारियों का बकाया लंबित है उसका भुगतान सरकार से करने की मांग पप्पू यादव ने की।


बता दें कि डिहरी के डालमियानगर में बंद हो चुके रोहतास उद्योग समूह के आवासीय भवनों से हटाया जा रहा है। डालमियानगर का उद्योग बंद हो जाने के बाद उसके आवासीय क्वार्टर में रह रहे लोगों को उच्च न्यायालय ने 31 अगस्त तक सभी आवास खाली करने का निर्देश दिया। जिसके बाद लगभग 40 सालों से अधिक समय से रह रहे डेढ़ हजार से अधिक परिवार के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गयी है। 1471 क्वार्टरो में करीब  5 हज़ार से अधिक लोग रहते हैं। ये लोग पिछले कई महीना से लगातार आंदोलन कर रहे हैं लेकिन अब जबकि 10 दिनों के अंदर उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुसार सभी को अपना-अपना क्वार्टर खाली करना है। ऐसे में लोगों की पीड़ा सुननें जाप नेता व पूर्व सांसद पप्पू यादव डालमियानगर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मानवता के आधार पर सरकार को मामले में कुछ ना कुछ व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने डालमियानगर में एक जनसभा की और डेहरी को आज बंद रखा। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता