ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

बिहार :कोर्ट में आरोपी को अरेस्ट कर रहा था दारोगा, वकील से जमकर हुई नोक-झोंक; जज ने सुनाया बड़ा फैसला

MOTIHAARI : बिहार हमेशा से ही अपने अजीबो- गरीब मामले को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहता है। यहां कब और क्या हो जाए किसी को शायद ही मालूम हो। अब ऐसा ही मामला मोतिहारी से सामने आया है। ज

बिहार :कोर्ट में आरोपी को अरेस्ट कर रहा था दारोगा, वकील से जमकर हुई नोक-झोंक; जज ने सुनाया बड़ा फैसला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MOTIHAARI : बिहार हमेशा से ही अपने अजीबो- गरीब मामले को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहता है। यहां कब और क्या हो जाए किसी को शायद ही मालूम हो। अब ऐसा ही मामला मोतिहारी से सामने आया है। जहां एक वकील और उत्पाद विभाग के दारोगा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद यह मामला कोर्ट पहुंचा और जज ने दारोगा को अरेस्ट करने का आदेश जारी किया है। 


दरअसल, मोतिहारी के व्यवहार न्यायालय में उत्पाद दरोगा और वकीलों के बीच नोक-झोंक और,कोर्ट अवमानना को लेकर दोनों पक्षों के आपस में भिड़ने के कारण प्रभारी जिला जज सह प्रथम जिला जज और सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार ने आरोपी दरोगा लव कुमार पासवान को नगर थाना मोतिहारी के हवाले कर दिया है। 


बताया जा रहा है कि, मोतिहारी कोर्ट में बिना कांड के अभियुक्त  को उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर लव पासवान द्वारा पकड़ कर रिश्वत की मांग करने और बिना वर्दी के कोर्ट के समक्ष आने पर कोर्ट अवमानना सहित न्यायालय में कांड के आरोपी या बिना आरोपी को पकड़ने को लेकर प्रभारी जिला जज और सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार ने नगर थाना मोतिहारी के हवाले कर दिया है। 

सूत्रों के अनुसार..कानून के तहत किसी भी कांड के आरोपी को न्यायालय परिसर अथवा न्यायालय में गिरफ्तार नहीं करना है, लेकिन अपनी वर्दी की ताकत और रिश्वत खोरी के कारण उक्त दरोगा ने सारे नियम कानून को दर किनार कर न्यायालय अवमानना के कोप भाजन का शिकार हो गया है। फ़िलहाल उक्त आरोपी दरोगा के साथ आए और पुलिस कर्मी और अधिकारी भाग गए और कानून के शिकंजे में आ गए आरोपी दरोगा l


सूत्रों की मानें तो उक्त घटना में सिविल कोर्ट के नाजिर विकास कुमार के द्वारा आरोपी दरोगा को कानून हाथ में नहीं लेने हेतु समझाया गया। लेकिन दरोगा लव पासवान ने उन्हें भी धक्का- दे दिया, फिर क्या वकीलों का गुस्सा भड़क गया और मामला प्रभारी जिला जज के समक्ष गया। जहां उक्त दरोगा ने कोर्ट का अवमानना भी किया।


उधर, जज ने नगर थाना को बुला आरोपी दरोगा को पुलिस के हवाले कर दिया। उक्त आरोपी दरोगा के विरुद्ध मोतिहारी न्यायालय में कार्य करने वाले अधिवक्ताओं ने संयुक्त हस्ताक्षर से कानूनी करवाई हेतु आवेदन दिया, जहाँ आरोपी दरोगा के विरुद्ध अग्रिम करवाई जारी है।