ब्रेकिंग
बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसादोरंगी नीति : 'मांझी' की नजर में अवैध रिवाल्वर रखने वाला भरत तिवारी आदतन अपराधी, उठे गंभीर सवाल- केंद्रीय मंत्री का सबसे खास 'सलाहकार' पर संगीन केसों की लंबी फेहरिस्त....क्या वो साधु हैं ? गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट: 75 साल के बुजुर्ग समेत पांच लोग गिरफ्तार, संचालक और मकान मालिक पर भी केसशराब के नशे में युवक ने तीन मंजिला इमारत से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत; भाई बोला- पड़ोसन से चल रहा था चक्करट्रांसफर -पोस्टिंग के लिए बोली...करप्शन पर USP बचाने की बड़ी चुनौती ! परिवहन विभाग में दागियों की सेटिंग, आरोपी सरकारी सेवक मालदार जिला लेने को बेताब...सरकार की है सख्त नजरबिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसादोरंगी नीति : 'मांझी' की नजर में अवैध रिवाल्वर रखने वाला भरत तिवारी आदतन अपराधी, उठे गंभीर सवाल- केंद्रीय मंत्री का सबसे खास 'सलाहकार' पर संगीन केसों की लंबी फेहरिस्त....क्या वो साधु हैं ? गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट: 75 साल के बुजुर्ग समेत पांच लोग गिरफ्तार, संचालक और मकान मालिक पर भी केसशराब के नशे में युवक ने तीन मंजिला इमारत से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत; भाई बोला- पड़ोसन से चल रहा था चक्करट्रांसफर -पोस्टिंग के लिए बोली...करप्शन पर USP बचाने की बड़ी चुनौती ! परिवहन विभाग में दागियों की सेटिंग, आरोपी सरकारी सेवक मालदार जिला लेने को बेताब...सरकार की है सख्त नजर

पूर्व मंत्री बच्चा सिंह का निधन, पिछले कई दिनों से चल रहे थे बीमार

DHANBAD: धनबाद के झरिया से पूर्व विधायक और बाबूलाल मरांडी की सरकार में मंत्री रहे बच्चा सिंह का सोमवर को निधन हो गया। दिवंगत बच्चा सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और धनबाद

पूर्व मंत्री बच्चा सिंह का निधन, पिछले कई दिनों से चल रहे थे बीमार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DHANBAD: धनबाद के झरिया से पूर्व विधायक और बाबूलाल मरांडी की सरकार में मंत्री रहे बच्चा सिंह का सोमवर को निधन हो गया। दिवंगत बच्चा सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और धनबाद के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां आखिरकार वह जिंदगी से जंग हार गए। बच्चा सिंह के निधन से झारखंड के सियासी गलियारे में शोक की लहर है।


जानकारी के मुताबिक, बच्चा सिंह कुछ दिन पहले बाथरूम में गिर गए थे, जिससे उनके कूल्हे में चोट आई थी और उनकी कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया था, जहां हालत में सुधार होने के बाद वापस धनबाद ले आया गया था। धनबाद के एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार की दोपहर उनका निधन हो गया।


पूर्व मंत्री बच्चा सिंह के निधन की खबर सुनकर उनके आवास पर समर्थकों की भारी भीड़ लग गई। बच्चा सिंह सूर्य देव सिंह के छोटे भाई थे और बाबूलाल मरांडी की सरकार में उन्हें नगर विकास मंत्री बनाया गया था। किसी समय झरिया समेत पूरे धनबाद में उनके परिवार की धाक थी और पांच भाइयों का परिवार सिंह मेंशन के नाम से जाना जाता था।


बच्चा बाबू के निधन पर पूर्व सीएम और बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “झरिया के पूर्व विधायक, झारखंड के पूर्व मंत्री रहे बच्चा सिंह जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति दें”।