ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, PM मोदी से कोसी रेल पुल पर परिचालन का लोकार्पण कराने की अपील

PATNA : कोसी नदी पर बने नवनिर्मित रेल पुल पर ट्रेनों का परिचालन जल्द शुरू होने की संभावना है। इसको लेकर पूर्व मंत्री सह झंझारपुर के विधायक नीतीश मिश्रा ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वि

पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, PM मोदी से कोसी रेल पुल पर परिचालन का लोकार्पण कराने की अपील
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : कोसी नदी पर बने नवनिर्मित रेल पुल पर ट्रेनों का परिचालन जल्द शुरू होने की संभावना है। इसको लेकर पूर्व मंत्री सह झंझारपुर के विधायक नीतीश मिश्रा ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। विधायक नीतीश मिश्रा ने केंद्रीय रेल मंत्री से मांग की है कि कोसी नदी पर नवनिर्मित रेल पुल पर रेल परिचालन का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कराया जाए।


केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रेल परिचालन का लोकार्पण होने से मिथिला के लोग खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि 88 वर्षों से मिथिला दो भागों में बंटा था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कोसी नदी पर पुल बनाने का शिलान्यास किया था। जिसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाए।


उन्होंने पत्र में मिथिला की इस बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री और रेल मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि इस मार्ग पर रेल परिचालन शुरू होने से दरभंगा, पूर्णिया और सहरसा प्रमंडल आपस में रेलमार्ग से जुड़ जाएंगे।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें