ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

पूर्व विधायक संजय यादव बने झारखंड राजद के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

DESK: झारखंड के राजनीतिक गलियारों से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर हुसैनाबाद के पूर्व विधायक संजय यादव को झारखंड

पूर्व  विधायक संजय यादव बने झारखंड राजद के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: झारखंड के राजनीतिक गलियारों से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर हुसैनाबाद के पूर्व विधायक संजय यादव को झारखंड आरजेडी का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। 


राजद के सदस्यता अभियान को गति देने के लिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने यह फैसला लिया। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दिकी ने इसकी अधिसूचना भी जारी किया है।  


गौरतलब है कि बीते दिनों रांची आए लालू प्रसाद यादव से प्रदेश के कई नेताओं ने उनसे मुलाकात की थी। सरकार में राजद कोटे के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, निवर्तमान कमेटी के अध्यक्ष अभय सिंह समेत कई नेता लालू यादव से भी मिले थे। उस वक्त राजद के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, गोड्डा के पूर्व विधायक संजय सिंह यादव के नामों पर लोग कयास लगा रहे थे। 


पार्टी कार्यकर्ताओ के बीच इस बात की चर्चा भी हो रही थी। लालू प्रसाद से मुलाकात के बाद स्थानीय नेताओं ने पटना से आए राजद के प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव के साथ भी बैठक की। जिसमें राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव ने पूर्व विधायक संजय यादव को झारखंड का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया। 



पूर्व  विधायक संजय यादव बने झारखंड राजद के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

टैग्स