ब्रेकिंग
बिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंगपहले पति को तलाक देकर उसी के भतीजे से की शादी, रक्षाबंधन की रात छत पर सोई महिला को मारी गोली, पूर्व पति समेत 4 नामजदSKMCH के डेंटल OPD में मरीज से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, महिला डॉक्टर का वीडियो वायरलहाईवे पर ‘हसीना गैंग’ का खौफ! लिफ्ट के बहाने गाड़ी रुकवाने का आरोप, पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर छोड़ाथानेदार अर्चना कुमारी पर कार्रवाई की मांग, मंत्री लखेंद्र पासवान ने सीतामढ़ी SP से फोन पर की बात, कहा..“ऐसी लोगों को थानाध्यक्ष मत रखिए”बिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंगपहले पति को तलाक देकर उसी के भतीजे से की शादी, रक्षाबंधन की रात छत पर सोई महिला को मारी गोली, पूर्व पति समेत 4 नामजदSKMCH के डेंटल OPD में मरीज से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, महिला डॉक्टर का वीडियो वायरलहाईवे पर ‘हसीना गैंग’ का खौफ! लिफ्ट के बहाने गाड़ी रुकवाने का आरोप, पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर छोड़ाथानेदार अर्चना कुमारी पर कार्रवाई की मांग, मंत्री लखेंद्र पासवान ने सीतामढ़ी SP से फोन पर की बात, कहा..“ऐसी लोगों को थानाध्यक्ष मत रखिए”

पूर्व मंत्री उदय नारायण उर्फ भोला राय का निधन, मुख्यमंत्री और सभापति ने दुख जताया, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

PATNA: बिहार पूर्व मंत्री उदय नारायण उर्फ भोला राय का निधन हो गया। दिवंगत भोला बाबू का पार्थिव शरीर बिहार विधान परिषद् लाया गया। सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने भोला बाबू को श्रद्धांजल

पूर्व मंत्री उदय नारायण उर्फ भोला राय का निधन, मुख्यमंत्री और सभापति ने दुख जताया, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार पूर्व मंत्री उदय नारायण उर्फ भोला राय का निधन हो गया। दिवंगत भोला बाबू का पार्थिव शरीर बिहार विधान परिषद् लाया गया। सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने भोला बाबू को श्रद्धांजलि दी और पुष्प अर्पित करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोला राय के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री उदय नारायण राय उर्फ भोला राय के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। बिहार सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंने अपनी जिम्मेवारियों का कुशलतापूर्वक निवर्हन किया था। 


भोला राय राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे थे और अपने क्षेत्र में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। सामाजिक कार्यों में भी उनकी गहरी अभिरूचि थी। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। 


मुख्यमंत्री ने स्व० उदय नारायण राय उर्फ भोला राय के पुत्र श्री सुरेश प्रसाद राय से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना भी दी। स्व० उदय नारायण राय उर्फ मोला राय जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।


बिहार विधान परिषद् के सभापति देवेश चंद्र ठाकूर ने कहा कि भोला बाबू एक कुशल राजनेता, समाज सेवी एवं जमीन से जुड़े व्याक्ति थे। स्‍व० राय अपने क्षेत्र की प्रगति एवं विकास के लिए सदैव प्रयत्‍नशील रहते थे। उनके निधन से हम सब काे अपार दु:ख हुआ है। ईश्‍वर दिवंगत आत्‍मा को चिर-शांति  व शोक-संतप्‍त परिवार को धैर्य एवं सहन शक्ति प्रदान करें। 


वह राघोपुर से बिहार विधान सभा के सदस्य थे एवं लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सरकारों में राज्य के कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया। वह 1980, 1985 और 1990 के बिहार विधानसभा चुनावों में तीन बार विधान सभा के सदस्य (विधायक) के रूप में चुने गए। स्व० राय वर्ष 1995, 1998 एवं 2006 में बिहार विधान परिषद् के सदस्य रहे थे। 


माननीय उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, सदस्य नवल किशोर यादव, विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू, पूर्व सांसद साधु यादव सहित विधान परिषद् के कार्यकारी सचिव विनोद कुमार, परिषद् के अधिकारियों एवं कर्मचारीयों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।