ब्रेकिंग
Bihar News : राजगीर-सासाराम में बनेंगे नए रेल पुलिस अनुमंडल, राजेंद्र नगर टर्मिनल समेत 3 नए थाने; बिहार में बड़ा विस्तारBihar News : चार दिन बाद खत्म हुआ ट्रेन संकट! पटना-गया रूट पर आज से परिचालन शुरू, लेकिन रहेगी ये बड़ी पाबंदीबिहार के सरकारी स्कूलों में अब प्लेसमेंट की सुविधा, 12वीं के बाद सीधे नौकरी का मौका; सरकार का बड़ा प्लानBihar CM : नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी बने CM? मुख्यमंत्री ने खुद बताया अंदर का राजबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीBihar News : राजगीर-सासाराम में बनेंगे नए रेल पुलिस अनुमंडल, राजेंद्र नगर टर्मिनल समेत 3 नए थाने; बिहार में बड़ा विस्तारBihar News : चार दिन बाद खत्म हुआ ट्रेन संकट! पटना-गया रूट पर आज से परिचालन शुरू, लेकिन रहेगी ये बड़ी पाबंदीबिहार के सरकारी स्कूलों में अब प्लेसमेंट की सुविधा, 12वीं के बाद सीधे नौकरी का मौका; सरकार का बड़ा प्लानBihar CM : नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी बने CM? मुख्यमंत्री ने खुद बताया अंदर का राजबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारी

पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी ने JDU का दामन थामा, जेडीयू मिलन समारोह में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली

PATNA: बिहार के पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी आज जेडीयू में शामिल हो गये। जेडीयू कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर शिक्षा मंत्री विजय

पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी ने JDU का दामन थामा, जेडीयू मिलन समारोह में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी आज जेडीयू में शामिल हो गये। जेडीयू कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी सहित पार्टी के कई नेता मौजूद थे। आरजेडी से 5 बार विधायक रह चुके पूर्व खान मंत्री मुनेश्वर चौधरी ने आज जेडीयू का दामन थाम लिया है। जेडीयू कार्यालय में उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर मुनेश्वर चौधरी ने शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी को धन्यवाद दिया। वही पंचायत प्रतिनिधि से चुनाव जीतकर MLC रहे राजेश राम भी कांग्रेस को छोड़ आज JDU में शामिल हुए। राजेश राम पूर्व सांसद पूर्णमासी राम के भाई हैं। चंपारण की राजनीति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। 

गौरतलब है कि पूर्व मंत्री मुनेश्वर यादव पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने की वजह से आरजेडी छोड़ कुछ दिनों के लिए पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी  में चले गए थे। अब नीतीश कुमार के साथ राजनिति की अगली पारी खेलेंगे। 


मुनेश्वर चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के काम से वो 2005 से ही प्रभावित हैं और 2015 में नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में उन्हें मंत्री बनने का भी मौका मिला था। आरजेडी में लंबे समय तक उन्होंने सेवा की लेकिन पार्टी ने महत्व नहीं  समझा। अब आरजेडी पहले वाली पार्टी नहीं रही इसलिए उन्होंने जेडीयू ज्वाइन करने का फैसला लिया। अब जेडीयू में ही रहकर पार्टी को आगे बढ़ाएंगे।


राजेश राम ने बताया कि नीतीश कुमार विकास की बात करते हैं तो उसे निभाते भी हैं लेकिन दूसरी पार्टियां सिर्फ राजनीति करती हैं। विकास से उनका कोई मतलब नहीं है। बिहार में हुए विकास कार्य से प्रभावित होकर ही आज JDU में शामिल होने का फ़ैसला लिया। मंच पर मौजूद शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी, संजय सिंह सहित तमाम नेताओं ने दोनों नेताओ का स्वागत किया। 

पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी ने JDU का दामन थामा, जेडीयू मिलन समारोह में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली


शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि हमलोग पार्टी की तरफ से दोनों नेताओं का स्वागत करते हैं। हमें पूरा भरोसा है कि इन दोनों के पार्टी में शामिल होने से जदयू और मजबूत होगी। आने वाले समय में इन दोनों के साथ मिलकर हम बिहार की जनता की और बेहतर ढंग से सेवा कर सकेंगे। इस बात का हमें पूरा भरोसा है। 


पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी ने JDU का दामन थामा, जेडीयू मिलन समारोह में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली