ब्रेकिंग
NEET Success Story: MBBS सीट छोड़ चुना BAMS, 2 बार UPSC प्रीलिम्स पास कर बनीं सफल आयुर्वेद डॉक्टरहत्याकांड की CID जांच शुरू, DIG जयंत कांत के नेतृत्व में टीम ने किया घटनास्थल का दौराफर्जी आधार बनाने वाले नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर कैफे और कंप्यूटर दुकान पर छापेमारी; दो गिरफ्तारनिर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, अचानक नीचे गिरी भारी शटरिंग; बाइक सवार दबा‘कम से कम कपड़े तो पहन लेते…’ अंडरगारमेंट्स वाले वीडियो पर CM रेखा गुप्ता ने AAP विधायक पर कसा तंजNEET Success Story: MBBS सीट छोड़ चुना BAMS, 2 बार UPSC प्रीलिम्स पास कर बनीं सफल आयुर्वेद डॉक्टरहत्याकांड की CID जांच शुरू, DIG जयंत कांत के नेतृत्व में टीम ने किया घटनास्थल का दौराफर्जी आधार बनाने वाले नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर कैफे और कंप्यूटर दुकान पर छापेमारी; दो गिरफ्तारनिर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, अचानक नीचे गिरी भारी शटरिंग; बाइक सवार दबा‘कम से कम कपड़े तो पहन लेते…’ अंडरगारमेंट्स वाले वीडियो पर CM रेखा गुप्ता ने AAP विधायक पर कसा तंज

पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का कोरोना से निधन, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे थे चौधरी अजित सिंह

DESK: राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का निधन हो गया है। कोरोना से संक्रमित होने के बाद मंगलवार को उनकी तबीयत काफी बिगड़ गयी थी। जिसके बाद

पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का कोरोना से निधन, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे थे चौधरी अजित सिंह
Santosh Singh
2 मिनट

DESK: राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का निधन हो गया है। कोरोना से संक्रमित होने के बाद मंगलवार को उनकी तबीयत काफी बिगड़ गयी थी। जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के एक निजी नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया था। फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने के कारण उनकी हालत गंभीर हो गयी थी। अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।




पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे चौधरी अजित सिंह की 86 साल की उम्र में निधन हो गया। बागपत से 7 बार सांसद और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री भी वे रह चुके हैं। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।


पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के निधन पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शोक जताया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि...राष्ट्रीय लोक दल के संस्थापक, पूर्व सांसद अजित चौधरी जी के निधन की सूचन से आहत हूं । उनका जीवन किसानों को समर्पित था। ईश्वर उनके आत्मा को शांति और परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।