ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

पप्पू यादव का बड़ा बयान, कहा- गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं RCP, नीतीश के पीठ में खंजर घोंपा

PURNEA: जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने आगामी 2024 लोक सभा चुनाव की तैयारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि 4 तारीख को चिंतन

पप्पू यादव का बड़ा बयान, कहा- गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं RCP, नीतीश के पीठ में खंजर घोंपा
First Bihar
2 मिनट

PURNEA: जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने आगामी 2024 लोक सभा चुनाव की तैयारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि 4 तारीख को चिंतन शिविर के बाद बड़ा फैसला लिया जा सकता है। दरअसल पप्पू यादव सोमवार को पूर्णिया पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने प्रेस वार्ता कर कहा कि 4 तारीख को चिंतन शिविर के बाद ये फैसला लिया जाएगा।



हालांकि पप्पू यादव ने ये भी कहा कि वे किधर जाएंगे ये कांग्रेस तय करेगी। आगामी 2024 लोक सभा चुनाव के मद्देनजर ये अहम निर्णय होगा। गौरतलब है कि पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन कांग्रेस कोटे से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाई गई हैं। पप्पू यादव का कांग्रेस प्रेम भी किसी से छुपा नहीं है।



इधर, आरसीपी सिंह के राज्यसभा से पत्ता कटने के बाद पप्पू यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है। पप्पू यादव ने कहा कि आरसीपी सिंह ने नीतीश को कौन सा खंजर घोपा है? इतना तो गिरगिट भी रंग नहीं बदलता। अब आरसीपी सिंह के नरेंद्र मोदी गुरु हो गए हैं। इसीलिए वे उनकी गोद मे जाकर बैठ गए। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता