ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नगर निकाय चुनाव 2022: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी, पटना नगर निगम में 3 बजे तक 24.74% वोटिंग

PURNEA: बिहार नगर निकाय चुनाव का आज दूसरा और अंतिम चरण का मतदान चल रहा है। 68 नगरपालिका का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। शाम के 5 बजे तक वोटिंग जारी रहेगी। पूर्णिया में ज

नगर निकाय चुनाव 2022: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी, पटना नगर निगम में 3 बजे तक 24.74% वोटिंग
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: बिहार नगर निकाय चुनाव का आज दूसरा और अंतिम चरण का मतदान चल रहा है। 68 नगरपालिका का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। शाम के 5 बजे तक वोटिंग जारी रहेगी। पूर्णिया में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद पप्पू यादव ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्र पर पप्पू यादव कतार में लगे दिखे और अपनी बारी आने का इंतजार करते नजर आए। पप्पू यादव ने सभी मतदाताओं से वोट करने की अपील की। पटना नगर निगम में तीन बजे तक सिर्फ 24.74 प्रतिशत मतदान हुआ।


बिहार नगर निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान जारी है। 68 नगर निकायों के लिए मतदान चल रहा है। 23 जिलों में 17 नगर निगम, 2 नगर परिषद और 49 नगर पंचायत का चुनाव हो रहा है। मतदान केंद्र पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनात हैं। कुछ देर और मतदान होगा। शाम पांच बजे तक ही वोटिंग होगा। पटना में राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मतदान किया। वहीं बेतिया में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और पूर्णिया में पप्पू यादव ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 


अंतिम चरण के चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए कुल 28 हजार पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। जिसमें 6 हजार पुलिस पदाधिकारी और 22 हजार पुलिस कर्मी प्रतिनियुक्ति है। अंतिम चरण के नगर निकाय चुनाव 23 जिले,17 नगर निगम,2 नगर परिषद और 49 नगर पंचायतों में हो रहे है। 23 जिलों में 17 महापौर, 17 उप महापौर, 2 नगर परिषद अध्यक्ष, 2 उपाध्यक्ष, 49 नगर पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्षों का चुनाव हो रहा है।


आज कुल 1529 वार्ड सदस्यों का चुनाव होगा। नगर निकाय चुनाव के लिए 3396 मतदान भवन बनाये गये है। जिसमें 7084 मतदान केंद्रों पर चुनाव हो रहे हैं। काउंटिंग 30 दिसंबर को 68 मतगणना केंद्रों पर होगी। 


वहीं आरा में इलेक्शन ड्यूटी के दौरान एक शिक्षक को हार्ट अटैक आ गया है। इस दौरान मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी मच गयी। आनन- फानन में उन्हें आरा सदर अस्पताल ले जाया गया है। पंचायत शिक्षक अजय सिंह की नाक से खून निकलने के बाद हालत चिंताजनक हो गयी। फिलहाल उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बता दें कि अजय सिंह की प्रतिनियुक्ति आरा नगर निगम के वार्ड संख्या 16 में हुई थी। मतदान चल ही रहा था कि तभी उन्हे हार्ट अटैक हो गया।  


टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता