ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बरारी के पूर्व विधायक नीरज यादव का निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

PURNEA: बरारी के पूर्व विधायक नीरज यादव का आज निधन हो गया। हार्ट अटैक के बाद उन्हें पूर्णिया के मैक्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांसे

बरारी के पूर्व विधायक नीरज यादव का निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: बरारी के पूर्व विधायक नीरज यादव का आज निधन हो गया। हार्ट अटैक के बाद उन्हें पूर्णिया के मैक्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांसे ली। नीरज यादव के निधन से बिहार की राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गयी है। 


नीरज यादव के निधन से रणनीतिक गलियारे के शोक का माहौल है। नीरज यादव के निधन से राजद नेता काफी मर्माहत हैं। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने उनके निधन पर शोक जताया है। तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि-बरारी के पूर्व विधायक, पार्टी के समर्पित, जुझारू, और कर्मठ युवा नेता श्री नीरज यादव जी के हदयघात के कारण असामायिक निधन की खबर सुन मर्माहत और निःशब्द हूँ। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा इस मुश्किल घड़ी में परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।


नीरज यादव 2015 में कटिहार के बरारी विधानसभा सीट से राजद के टिकट पर चुनाव लड़े थे और जीत दर्ज की थी। नीरज यादव को लालू यादव का सिपाही माना जाता रहा है । राजद के वरिष्ठ नेताओं में इनकी पहचान रही है।


कटिहार जिले के बरारी के पूर्व विधायक नीरज यादव की सोमवार की शाम करीब सात बजे हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गई। पंचायत चुनाव 2006 से अपने राजनीति की शुरुआत करने वाले बरारी विधायक नीरज यादव को हार का समान करना पड़ा था। 2011 में जिला पार्षद में जीत हासिल की। यहीं से उनका राजनीति कैरियर शुरू हुआ। 


नीरज यादव समाज सेवा में लग गए। जिला पार्षद में जिला शिक्षा समिति के अध्यक्ष बनकर शिक्षा विभाग में बेहतर कार्य किये । समाज सेवा उनकी पहली प्राथमिकता रही। राजद में वे बहुत पहले से एक अच्छे कार्यकरता के रूप में कार्य करते रहे। यही कारण है कि 2015 में उन्हें  राजद से टिकट लेकर बरारी विधानसभा से अपना भाग्य आजमाया और सफल रहे। 14500 के अधिक वोटों से जीत हासिल की।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता