ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

23-24 सितंबर को पूर्णिया आ रहे अमित शाह, संजय जायसवाल ने लिया तैयारियों का जायजा

PURNEA: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। आगामी 23 और 24 सितंबर को पूर्णिया और सीमांचल दौरा प्रस्तावित है। अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा

23-24 सितंबर को पूर्णिया आ रहे अमित शाह, संजय जायसवाल ने लिया तैयारियों का जायजा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। आगामी 23 और 24 सितंबर को पूर्णिया और सीमांचल दौरा प्रस्तावित है। अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल मंगलवार को पूर्णिया पहुंचे और प्रेस को संबोधित किया। गृह मंत्री के दो दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी मीडिया को दी।


मिली जानकारी के अनुसार 23 सितंबर को पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम में अमित शाह बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जिसकी तैयारी को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल आज पूर्णिया पहुंचे। पूर्णिया के भाजपा कार्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए संजय जयसवाल ने बताया कि अमित शाह कार्यकर्ताओं व पार्टी के बड़े नेताओं से मिलेंगे। वे आगामी 23 व 24 अप्रैल को पूर्णिया और किशनगंज में रहेंगे। जिसकी तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल पूर्णिया पहुंचे थे।


इस दो दिवसीय दौरे के दौरान 23 सितंबर को पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सभा को संबोधित करेंगे जबकि 24 सितंबर को किशनगंज में सीमांचल क्षेत्र के चारों ज़िले के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इतना ही नहीं सुरक्षा के मद्देनज़र किशनगंज में ही मिलिट्री फोर्स के साथ भी बैठक करेंगे। 


सीमावर्ती इलाकों को अलग कर केन्द्र शासित प्रदेश बनाने की योजनाओं के सवाल करने पर संजय जायसवाल ने कहा कि इस बात की कोई जानकारी नहीं है। ये महज़ एक अफवाह है, ऐसी कोई बात है ही नहीं। उन्होंने कहा कि इस तरह की बातों को तवज़्ज़ो न दें।


दरअसल बीते दिनों सोशल मीडिया पर सीमांचल के 4 जिलों सहित बंगाल और असम के सीमावर्ती जिलों के कुल 11 ज़िले को मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश बनाने जाने की योजना वाली ख़बर धड़ल्ले से वायरल हुई थी। जिसके बाद से कयास लगाया जाने लगा कि अमित शाह इसी मामले को लेकर पूर्णिया आ रहे हैं। लेकिन बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने यह साफ कर दिया कि यहां ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता