ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

पूर्णिया में महादलितों की पिटाई मामले पर तेजस्वी ने सरकार को घेरा, कहा- नीतीश सरकार में दलितों पर लगातार हो रहे हमले

DESK: पूर्णिया के बीजेपी विधायक विजय खेमका और उनके बॉडीगार्ड के द्वारा महादलितों की पिटाई का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इसे लेकर विपक्ष हमलावर हो गया है। इस मामले को लेकर आरजेडी न

पूर्णिया में महादलितों की पिटाई मामले पर तेजस्वी ने सरकार को घेरा, कहा- नीतीश सरकार में दलितों पर लगातार हो रहे हमले
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: पूर्णिया के बीजेपी विधायक विजय खेमका और उनके बॉडीगार्ड के द्वारा महादलितों की पिटाई का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इसे लेकर विपक्ष हमलावर हो गया है। इस मामले को लेकर आरजेडी नेता व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि भाजपा दंगाई सोच को बढ़ा रही है वही दलितों पर नीतीश सरकार में लगातार हमले हो रहे हैं। 





पीड़ित महादलितों ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है। थाने में दिए गये आवेदन को कटिहार आरजेडी ने ट्वीट करते हुए अटैच किया है जिसे पूर्णिया राजद को शेयर किया गया है। कटिहार आरजेडी के इसी ट्वीट को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रिट्वीट किया है। कटिहार राजद के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए तेजस्वी यादव ने कि " पूर्णिया MLA विजय खेमका की दबंगई!सड़क पर जलजमाव से निज़ात के लिए अनुसुचित जाति-जनजाति टोला के लोगों ने जब विधायक से गुहार लगाई, तो MLA साहब ने अपने अंगरक्षक से सरेआम युवकों की पिटाई करवा दी।भाजपा दंगाई सोच को बढ़ा रही है,दलितों पर नीतीश सरकार में लगातार हमले हो रहे। 



गौरतलब है कि पूर्णिया के BJP विधायक विजय खेमका से जब महादलितों ने अपनी परेशानियों को लेकर शिकायत की तो विधायक और उनके बॉडीगार्ड ने शिकायत करने वाले के साथ गालीगलौज करते हुए उनकी पिटाई कर दी। यह तब हुआ जब विधायक विजय खेमका पीएम मोदी के मन की बात को सुनने महादलित बस्ती में गये थे। पीड़ित महादलितों ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है जबकि विधायक इन आरोपों को सरासर गलत बता रहे हैं।



पूर्णिया में महादलितों की पिटाई मामले पर तेजस्वी ने सरकार को घेरा, कहा- नीतीश सरकार में दलितों पर लगातार हो रहे हमले


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें