ब्रेकिंग
3 बहनों ने एक ही युवक से मंदिर में शादी का किया दावा, वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिसपटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान इनोवा पर पथराव, 10-15 की संख्या में आए युवकों ने की तोड़फोड़, गाड़ी के मालिक पर भी जानलेवा हमला Bihar News: भ्रष्ट CO को 4 साल की सजा, चार हजार घूस लेते विजिलेंस ने किया था गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: चुनाव आयोग पहुंची जन सुराज, बीजेपी और पटना पुलिस पर लगाया उत्पीड़न व आचार संहिता उल्लंघन का आरोपNEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के खिलाफ आंदोलन करेंगे अन्ना हजारे, प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र3 बहनों ने एक ही युवक से मंदिर में शादी का किया दावा, वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिसपटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान इनोवा पर पथराव, 10-15 की संख्या में आए युवकों ने की तोड़फोड़, गाड़ी के मालिक पर भी जानलेवा हमला Bihar News: भ्रष्ट CO को 4 साल की सजा, चार हजार घूस लेते विजिलेंस ने किया था गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: चुनाव आयोग पहुंची जन सुराज, बीजेपी और पटना पुलिस पर लगाया उत्पीड़न व आचार संहिता उल्लंघन का आरोपNEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के खिलाफ आंदोलन करेंगे अन्ना हजारे, प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र

पूरी तरह से फिट हो गए हैं.. अब मोदी और बीजेपी को फिट करेंगे: विपक्षी दलों की बैठक के बाद लालू ने चेताया

PATNA: पटना में विपक्षी दलों की बैठक के बाद आयोजित की गई साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लालू ने बीजेपी को आड़े हाथ लिया। लालू ने बीजेपी को चेतावनी देते हुए कहा कि पूरी तरह से फिट ह

पूरी तरह से फिट हो गए हैं.. अब मोदी और बीजेपी को फिट करेंगे: विपक्षी दलों की बैठक के बाद लालू ने चेताया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पटना में विपक्षी दलों की बैठक के बाद आयोजित की गई साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लालू ने बीजेपी को आड़े हाथ लिया। लालू ने बीजेपी को चेतावनी देते हुए कहा कि पूरी तरह से फिट हो गए हैं और अब नरेंद्र मोदी के साथ साथ बीजेपी को भी फिट कर देंगे। लालू ने कहा कि इस बार तो तय है कि गए ई लोग गए। बीजेपी और नरेंद्र मोदी का बहुत बुरा हाल होने वाला है।


दरअसल, विपक्षी दलों की बैठक के बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद ने कहा कि पूरी तरह से फिट हो गए हैं और अब नरेंद्र मोदी और बीजेपी को फिट कर देना है। आज के बैठक में तय हुआ है कि शिमला में अगली बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम सभी को एक होकर रहना है। वोट बंटने के कारण बीजेपी और आरएसएस जीत जाते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।


उन्होने कहा कि देश टूट के कगार पर खड़ा है। हिंदू-मुस्लिम का नारा देकर और हनुमान जी का नाम देकर ये लोग चुनाव लड़ता है लेकिन इस बार कर्नाटक में महावीर जी नाराज हो गए और ऐसा गदा मारे की राहुल गांधी की पार्टी जीत गई। बजरंगबली अब हम लोगों के साथ हो गए हैं और हनुमान की सेना को हमलोग जमा कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और बीजेपी का आने वाले समय में बुरा हाल होने वाला है।