ब्रेकिंग
Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल

‘पूरे देश में हो रही नीतीश के पहल की सराहना...’, समस्तीपुर में बोले मुख्यमंत्री के खास मिनिस्टर

SAMASTIPUR: समस्तीपुर पहुंचे बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार की पहल पर जिस प्रकार से देश मे विपक्षी एकता की शुरुआत हुई है, इसकी सराहना पूरे देश स

‘पूरे देश में हो रही नीतीश के पहल की सराहना...’, समस्तीपुर में बोले मुख्यमंत्री के खास मिनिस्टर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर पहुंचे बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार की पहल पर जिस प्रकार से देश मे विपक्षी एकता की शुरुआत हुई है, इसकी सराहना पूरे देश स्तर पर हो रही है और लोग मान रहे है कि यह विपक्षी एकता आज देश की जरूरत बन गई है।


दरअसल, विजय चौधरी शनिवार को मुसरीघरारी थाना के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करने के लिए समस्तीपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सरकार के विपक्षी दलों द्वारा सूबे में जंगलराज पार्ट 2 आने के आरोप पर कहा कि यह बात किसी से छिपी हुई नहीं है कि अब जो भी क्राइम होते हैं उसका तुरंत उद्भेदन कर पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार भी कर रही है, यह सरकार की उपलब्धि है। 


उन्होंने कहा कि इसके बावजूद राजनीतिक वजहों से विपक्षी पार्टियां जंगल राज का आरोप लगा रही है लेकिन बिना माइक और कैमरे के वो भी यह मानते है कि बिहार में क्राइम का ग्राफ कम हुआ है। इस दौरान उन्होंने समस्तीपुर पुलिस की प्रशंसा करते हुए कहा कि समस्तीपुर में क्राइम होते ही तुरंत ही मामले का खुलासा पुलिस कर रही है और बड़ी संख्या में अपराधी भी गिरफ्तार हुए है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता