ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

'पूरा बिहार BJP का गढ़ ..., शाह के लखीसराय आने पर बोले केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ... हम साथ थे तभी थे ललन सिंह,नहीं है तो फिर ...

PATNA : मुंगेर ललन सिंह का गढ़ नहीं है। गढ़ तो बिहार की जनता का है। हम उनके साथ थे तो वो थे, आज हम उनके साथ नहीं है तो वो भी इस बार नहीं होंगे। इन लूटने वालों को स्पेशल पैकेज देने का

'पूरा बिहार BJP का गढ़ ..., शाह के लखीसराय आने पर बोले केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ... हम साथ थे तभी थे ललन सिंह,नहीं है तो फिर ...
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : मुंगेर ललन सिंह का गढ़ नहीं है। गढ़ तो बिहार की जनता का है। हम उनके साथ थे तो वो थे, आज हम उनके साथ नहीं है तो वो भी इस बार नहीं होंगे। इन लूटने वालों को स्पेशल पैकेज देने का क्या मतलब है, पहले से जो मिला है उसको सही ढंग से खर्च करें तब तो। यह बातें केंद्रीय राज्य मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने कही है। 


दरअसल, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अमित शाह का आज बिहार दौरा है। शाह लखीसराय में भाजपा महाजनसंपर्क अभियान के तहत एक जनसभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह का जिस इलाके में आज सभा हो रहा है, यह इलाका जेडीयू के अद्यक्ष ललन सिंह का गढ़ माना जाता है। अब इसी लेकर जब अश्वनी चौबे से सवाल किया गया तो उन्होंने साफ़ शब्दों में कह दिया कि- मुंगेर ललन सिंह का गढ़ नहीं है। पूरा बिहार भाजपा का गढ़ है। हम उनके साथ थे तो वो थे आज हम उनके साथ नहीं हैं तो वो भी नहीं हैं। 


इसके आलावा अमित शाह के आगमन को लेकरमहागठबंधन में शामिल नेताओं के तरफ से जो स्पेशल पैकेज की मांग की जा रही है उसको लेकर भी इन्होंने  कहा कि, - पहले जो मिला है उसे सही ढंग से खर्च तो करें। इन लूटने वाले लोगों को स्पेशल पैकेज देने का निर्णय लेना कहां से उचित होने वाला है। ये लोग तो सिर्फ लूटने में लगे रहते हैं। 


इधर,यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर मुस्लिम संगठनों द्वारा जो विरोध किया जा रहा है उसको लेकर चौबे ने कहा कि, यह किसी संगठन के तुष्टीकरण की बात नहीं है। इसमें सबका संतुष्टिकरण हो इसका ध्यान रखा जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा है तुष्टीकरण नहीं संतुष्टिकरण हो सब संतुष्ट हो जाएंगे, इसका कोई विरोध नहीं करेगा। इससे पहले कुछ लोग राम मंदिर का विरोध कर रहे थे, आज है सब लोग जानते हैं। यह विरोध नाटकीय ढंग से विरोध होता है। कुछ ऐसे लोग हैं जो विरोध कराने का ठेका ले रखा है। जनता सब मिलकर रहना चाहती है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें