ब्रेकिंग
पटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवालपटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवाल

Bihar News: अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर विकसित होगा पुनौराधाम, सीएम नीतीश कुमार ने दिए ताजा अपडेट

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी स्थित पुनौराधाम को अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। सीएम नीतीश कुमार ने 882 करोड़ की विकास योजना को कैबिनेट से मंजूरी दिलाई है।

Bihar News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के बाद अब माता सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी के पुनौराधाम की बारी है। सरकार ने पुनौराधाम के विकास के लिए खजाना खोल दिया है। मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम के विकास पर बिहार सरकार 882 करोड़ से अधिक की राशि खर्च करेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसके शिलान्यास को लेकर अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।


दरअसल, बिहार सरकार ने मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम के विकास के लिए 882 करोड़ 87 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की है। कैबिनेट की बैठक में सरकार ने अपनी मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक के बाद सरकार के इस फैसले की जानकारी एक्स के जरिए दी है और पुनौराधाम के विकास की योजना के बारे में बताया है।


सीएम ने एक्स पर लिखा, “मुझे बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि जगत जननी मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम, सीतामढ़ी को समग्र रूप से विकसित किए जाने हेतु भव्य मंदिर सहित अन्य संरचनाओं के निर्माण की योजना को आज कैबिनेट से मंजूरी दे दी गई है। आज कैबिनेट में पुनौराधाम के समग्र विकास के लिए तैयार की गई वृहद योजना के लिए 882 करोड़ 87 लाख रू॰ की स्वीकृति प्रदान की गई है”।


मुख्यमंत्री ने आगे लिखा, “इस योजना का जल्द ही कार्यारंभ कर दिया जाएगा। मैंने अगस्त महीने तक इसका शिलान्यास कराने का निर्देश दिया है। हमलोग पुनौराधाम, सीतामढ़ी में भव्य मंदिर निर्माण शीघ्र पूरा कराने हेतु कृतसंकल्पित हैं। इसका श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, अयोध्या की तर्ज पर समग्र विकास किया जाएगा। पुनौराधाम में मां जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण सभी देशवासियों के लिए तथा विशेष रूप से हम सभी बिहारवासियों के लिए सौभाग्य एवं गर्व की बात है”।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता