ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

पंजाब सरकार को कोर्ट की कड़ी फटकार, 424 VIP की सुरक्षा बहाल करने का निर्देश

DESK: पंजाब में 424 लोगों की वीआईपी सुरक्षा हटाए जाने के मामले में कोर्ट ने भगवंत मान सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने इस बात पर भी नाराजगी जताई है कि सुरक्षा वापस लेने वाली ल

पंजाब सरकार को कोर्ट की कड़ी फटकार, 424 VIP की सुरक्षा बहाल करने का निर्देश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: पंजाब में 424 लोगों की वीआईपी सुरक्षा हटाए जाने के मामले में कोर्ट ने भगवंत मान सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने इस बात पर भी नाराजगी जताई है कि सुरक्षा वापस लेने वाली लिस्ट कैसे लीक कर दी गई। बता दें कि बीते दिनों पंजाब सरकार द्वारा 424 लोगों की वीआईपी सुरक्षा अचानक हटा ली गई थी। सुरक्षा हटाए जाने के बाद अपराधियों ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। कोर्ट ने पंजाब सरकार को 7 जून तक सभी 424 लोगों की सुरक्षा फिर से बहाल करने का निर्देश दिया है।


कोर्ट की फटकार के बाद भगवंत मान सरकार की तरफ से अदालत में कहा गया कि सिर्फ सिमित अवधि के लिए वीआईपी सुरक्षा हटाई गई थी। जिसपर कोर्ट ने सरकार के निर्देश दिया है कि किसी की भी सुरक्षा हटाने से पहले परिस्थितियों की समीक्षा जरूरी है। सभी पहलुओं को देखने और समझने के बाद ही इस तरह का फैसला लिया जाना चाहिए। कोर्ट ने पंजाब सरकार को आदेश दिया है कि अभी के लिए उन सभी 424 लोगों की सुरक्षा बहाल की जाए जिनकी सुरक्षा को सरकार ने आनन-फानन में हटा लिया था।


बता दें कि पिछले दिनों पंजाब सरकार ने राज्य की कानून व्यवस्था को बनाए रखने का हवाला देते हुए 424 VIP की सुरक्षा अचानक वापस ली थी। जिन लोगों की सुरक्षा वापस ली गई थी उसमें सेवानिवृत अधिकारी, वर्तमान और पूर्व विधायक समेत अन्य वीआइपी शामिल थे। सरकार ने रिव्यू मीटिंग करने के बाद इन लोगों की सुरक्षा वापस लेने का फैसला लिया था। सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद काली गाड़ी में सवार होकर आए अपराधियों ने मौका मिलते ही सिंगर सिद्धू मूसेवाला पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था।

टैग्स