ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

पंजाब की भगवंत मान सरकार का ऐतिहासिक फैसला, 35 हजार कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों को किया जाएगा परमानेंट

DESK: पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशी की खबर है। आम आदमी पार्टी के नेता व पंजाब के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज सरकारी कर्मियों के लिए बड़ी घोषणा की है। अब कॉन्ट

पंजाब की भगवंत मान सरकार का ऐतिहासिक फैसला, 35 हजार कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों को किया जाएगा परमानेंट
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशी की खबर है। आम आदमी पार्टी के नेता व पंजाब के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज सरकारी कर्मियों के लिए बड़ी घोषणा की है। अब कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले 35 हजार कर्मचारियों की सेवाएं पंजाब सरकार परमानेंट करेगी। सरकार की इस घोषणा के बाद पंजाब के सरकारी कर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गयी है। 


पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बताया कि पंजाब में संविदा पर काम कर रहे 35 हजार कर्मचारियों की नौकरी अब सरकार स्थायी करेगी। समूह सी और डी के 35 हजार संविदा कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने का ऐतिहासिक फैसला पंजाब सरकार ने लिया है।


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने इस फैसले को ऐतिहासिक फैसला बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले उनकी पार्टी आम आदमी पार्टी ने पंजाब की जनता से यह वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद वे सबसे पहले संविदाकर्मियों की सेवाएं नियमित करेंगे। उन्होंने जनता से किए गये वादों को पूरा करके दिखाया है।


मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने विधानसभा के अगले सत्र से पहले इस संबंध में विधेयक का मसौदा तैयार करने का निर्देश मुख्य सचिव को दिया है। इसे विधानसभा में पारित कराया जाएगा और राज्य में लागू किया जाएगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुख्य सचिव को भर्ती के लिए संविदा और आउटसोर्सिंग की व्यवस्था को समाप्त करने का निर्देश दिया है। 


आने वाले दिनों में और भी कई महत्वपूर्ण फैसले पंजाब सरकार लेगी। बता दें कि बीते दिनों भगवंत मान ने सरकारी विभागों में 25 हजार रिक्तियों को भरने की भी घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि 10 हजार नौकरियां पुलिस विभाग में दी जाएगी बाकी बहाली अन्य विभागों में निकाली जाएगी। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि पंजाब में 25 हजार नियुक्तियां निकाली जाएगी। सरकार के इस फैसले का इंतजार अब युवाओं को है। यदि सरकार इसकी घोषणा करती है तो पंजाब के कई युवाओं को रोजगार मिल सकेगा।

टैग्स