ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

पंजाब के सीएम ने मंच से दी बिहार-यूपी के लोगों को गाली, बगल में खड़ी प्रियंका गांधी ताली बजाती रहीं

DESK: पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने चुनाव प्रचार के दौरान खुले मंच से बिहार, यूपी के लोगों को गाली दी. चन्नी का वो वीडियो वायरल हो रहा है. खास बात ये है कि जब चन्नी बिहार

पंजाब के सीएम ने मंच से दी बिहार-यूपी के लोगों को गाली, बगल में खड़ी प्रियंका गांधी ताली बजाती रहीं
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने चुनाव प्रचार के दौरान खुले मंच से बिहार, यूपी के लोगों को गाली दी. चन्नी का वो वीडियो वायरल हो रहा है. खास बात ये है कि जब चन्नी बिहार-यूपी के लोगों को गाली दे रहे थे तो उनके बगल में प्रियंका गांधी खड़ी थी. चन्नी की धमकी और गाली के बाद प्रियंका गांधी जोर से तालियां बजाती औऱ नारे लगातीं नजर आ रही है.


मामला प्रियंका गांधी औऱ पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की रैली का है. रैली के दौरान पहले प्रियंका गांधी ने भाषण दिया. प्रियंका बोलीं- पंजाब पंजाबियों का है, यहां कोई नई राजनीति नहीं मिलेगी. ये जो बाहर से आते हैं, उन्हें पंजाबियत सिखाइए. प्रियंका गांधी के इतना कहने के बाद चन्नी ज्यादा जोश में आ जाते हैं. वे माइक थामते हैं और कहते हैं- यूपी दे, बिहार दे भइए आके इते राज नई करदे. चन्नी के इतना बोलते ही प्रियंका खुद भी नारे लगाने लगती हैं. 


चन्नी के भईया शब्द का मतलब क्या है

आप सोंच रहे होंगे कि भईय़ा शब्द गाली कैसे हो गया. दरअसल महाराष्ट्र में जब बाल ठाकरे के दौर में बिहार-यूपी के लोगों का विरोध हो रहा था तो बिहार औऱ उत्तर प्रदेश के लोगों को भईया कहा जाने लगा. उसके बाद से ही बिहार-यूपी के लोगों के लिए भईया शब्द गाली की तरह यूज किया जाने लगा. दूसरे राज्यों में बिहार या यूपी के शख्स को कोई भइया कह दे तो मारपीट की नौबत तक आ जातीहै. लेकिन प्रियंका गांधी की मौजूदगी में पंजाब के सीएम ने बिहार औऱ यूपी के लोगों को भइया और बाहरी कहा और प्रियंका उनके समर्थन में नारे लगाते रहीं. 

15 फरवरी की रैली का है मामला
 बिहार-यूपी वालों को भइए कहने का वाकया पंजाब के रूपनगर में 15 फरवरी का है. प्रियंका गांधी पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ वहां रैली करने गयीं थीं. प्रियंका गांधी ने पहले पंजाब का मामला उठाया. उन्होंने भाषण में कहा-पंजाब पंजाबियों का है. पंजाब को पंजाबी चलाएंगे. अपनी सरकार बनाओ. ये बाहर से जो आते हैं आपके पंजाब में.. उन्हें सिखाइए पंजाबियत क्या है. पंजाब मेरी ससुराल है. प्रियंका के इतना बोलते ही चन्नी अपने हाथ में माइक लेते हैं . वे बोलते हैं- प्रियंका पंजाबियां दी बहू है. यूपी दे, बिहार दे, दिल्ली दे भइए आके इते राज नई कर दे. भइयों को पंजाब में फटकने नहीं देना है. चन्नी के ये बोलते ही जो बोले सो निहाल के नारे लगते हैं. प्रियंका हंसती हुई पहले ताली बजाती हैं औऱ  फिर खुद भी नारे लगाना शुरू कर देती हैं.

टैग्स