ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में पति-पत्नी की रहस्यमयी मौत से सनसनी, मंदिर का प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयतबस ड्राइवर के घर से 15 KG सोना और 28.5 करोड़ कैश बरामद, पत्थर कारोबारी गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव के बाद रोहिणी आचार्य का BJP पर हमला, मतदान में धांधली और हिंसा के लगाए आरोपBIHAR NEWS: कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के 6 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से 85.05% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोपबिहार में गैर-मजरूआ जमीन की खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक, सॉफ्टवेयर से रोके जाएंगे रजिस्ट्रेशनसीतामढ़ी में पति-पत्नी की रहस्यमयी मौत से सनसनी, मंदिर का प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयतबस ड्राइवर के घर से 15 KG सोना और 28.5 करोड़ कैश बरामद, पत्थर कारोबारी गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव के बाद रोहिणी आचार्य का BJP पर हमला, मतदान में धांधली और हिंसा के लगाए आरोपBIHAR NEWS: कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के 6 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से 85.05% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोपबिहार में गैर-मजरूआ जमीन की खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक, सॉफ्टवेयर से रोके जाएंगे रजिस्ट्रेशन

PU छात्र संघ चुनाव: JDU उम्मीदवार पर RJD समर्थकों का हमला, पत्थरबाजी में कई गाड़ियों के शीशे टूटे

PATNA: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है, जहां छात्र आरजेडी के समर्थकों ने जेडीयू उम्मीदवार पर हमला बोला है। घटना जीडीएस गर्ल्स हॉ

PU छात्र संघ चुनाव: JDU उम्मीदवार पर RJD समर्थकों का हमला, पत्थरबाजी में कई गाड़ियों के शीशे टूटे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है, जहां छात्र आरजेडी के समर्थकों ने जेडीयू उम्मीदवार पर हमला बोला है। घटना जीडीएस गर्ल्स हॉस्टल के पास की है। इस दौरान आरजेडी के समर्थकों ने छात्र जेडीयू के उम्मीदवार आनंद मोहन की कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसको लेकर छात्र जेडीयू और छात्र आरजेडी के समर्थकों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई है। पत्थरबाजी की इस घटना में कई गाड़ियों के शीशे टूट गए हैं।


जेडीयू उम्मीदवार की मानें तो हर दिन की तरह मंगलवार को भी वे चुनाव प्रचार के लिए गर्ल्स हॉस्टल गए थे। सभी दलों के छात्र नेता चुनाव प्रचार के लिए वहां पहुंचे थे। इसी दौरान हथियारों से लैस लोगों ने पहले तो उनकी गाड़ी के आगे बम फेंक दिया और बाद में हवाई फायरिंग की। जेडीयू उम्मीदवार के मुताबिक हत्या की नीयत से उनपर यह हमला हुआ है। उनका कहना था कि छात्र-छात्राओं का जो समर्थन उन्हें मिल रहा है उसे विरोधी पचा नहीं पा रहे हैं।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया। पुलिस के पहुंचते ही हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस की मानें तो वर्चस्व को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।