ब्रेकिंग
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस

प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही के भाई की चाकू गोदकर कर हत्या : परिजनों में मातम का माहौल

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ऐसे में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आ रहा है। जहां चर्चित प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही की हत्या के कुछ महीनों बाद

प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही के भाई की चाकू गोदकर कर हत्या : परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ऐसे में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आ रहा है। जहां चर्चित प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही की हत्या के कुछ महीनों बाद ही उनके चचेरे भाई की भी चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल इस घटना की सूचना नजदीकी थाने को दे दी गई है। 


दरअसल, कांटी थाने के चैनपुर फतेहपुर गांव में शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे चाकूबाजी में औराई थाने के शाही मीनापुर गांव निवासी युवक सन्नी कुमार की हत्या कर दी गई है। सन्नी मृत प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही का चचेरा भाई था। उसके शरीर पर आधा दर्जन जगहों पर चाकू से गोदे जाने का गहरा जख्म है। वह सड़क पर बाइक से गिरकर छटपटा रहा था। राहगीरों ने उसे बैरिया स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। 


सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घटना को लेकर जमकर हंगामा किया। बताया गया कि सन्नी फिलहाल काजी मोहम्मदपुर थाना इलाके के कलमबाग चौक के निकट एक अपार्टमेंट में किराए के फ्लैट में रह रहा था। उसके पट्टीदारी के करीबी ने बताया कि सन्नी शाम में चैनपुर फतेहपुर में किसी से मिलने पहुंचा था। उसे कॉल करके वहां बुलाया गया था। कांटी थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है। छानबीन की जा रही है। इधर, बताया जा रहा है कि चैनपुर फतेहपुर में एक नेता के यहां भी हंगामा किया गया है।


बता दें कि मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना इलाके में बीते साल 21 जुलाई को प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही को गोलियों से भून दिया गया था। बताया जाता है कि हाईटेक हथियारों से इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। बिहार एसटीएफ ने इस मामले में अब इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड मंटू शर्मा को धर-दबोचा है। साथ ही शूटर गोविंद को भी तमिलनाडु के रामेश्वेरम से गिरफ्तार किया था। ये दोनों इस हत्याकांड के बाद से पहले दिल्ली और मुंबई और फिर चेन्नई भाग गए थे। लगातार दोनों अपना लोकेशन बदल रहे थे। लेकिन बिहार एसटीएफ ने दोनों को रामेश्वरम से गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले की जांच अभी भी जारी है।