ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

कांग्रेस ने कहा.. चिराग पासवान का महागठबंधन में है स्वागत, पहले भी LJP थी हमारे साथ

PATNA: बिहार के सियासी गलियारे से एक बड़ी खबर आ रही है. कांग्रेस ने दावा किया है कि बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा एनडीए को छोड़ उनके साथ होगी. चुनाव में एनडीए का स्वरूप बदल ज

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार के सियासी गलियारे से एक बड़ी खबर आ रही है. कांग्रेस ने दावा किया है कि बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा एनडीए को छोड़ उनके साथ होगी. चुनाव में एनडीए का स्वरूप बदल जाएगा. 

कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि चिराग पासवान बिहार सरकार पर सवाल उठा रहे हैं. इससे यह लग रहा है कि वह एनडीए में खुश नहीं है. कांग्रेस के लिए यह हैरान करने वाली बात नहीं है कि वह महागठबंधन के करीब है. उनके पिता रामविलास पासवान कांग्रेस की सरकार में मंत्री रह चुके हैं. बिहार में जब रामविलास पासवान लोकसभा चुनाव हार गए थे तो आरजेडी ने ही उनको राज्यसभा भेजा था.  


मिश्रा ने कहा कि बिहार के बेहतरी के लिए चिराग सवाल कर रहे हैं, यह अच्छा अवसर चिराग पासवान के लिए हैं. लेकिन फैसला चिराग को करना है कि वह कांग्रेस या महागठबंधन के साथ आते हैं.  महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ने,एनडीए मुक्त बिहार को करने के फैसले चिराग पासवान को करना है.



एनडीए से नाराज है चिराग

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही चिराग पासवान एनडीए से नाराज है. इसका कारण जेडीयू और नीतीश कुमार है. नीतीश कुमार एनडीए में एलजेपी को इग्नोर कर रहे हैं और यह बात चिराग पासवान को बर्दाश्त नहीं हो रहा है. जिसके बाद मौका मिलते चिराग बिहार के कानून व्यवस्था और कई समस्याओं को लेकर नीतीश सरकार के खिलाफ बोलने लगे. चिराग पासवान ने अपनी चुनावी यात्रा के दौरान बिहार में बेरोजगारी से लेकर शिक्षक की मांग, दारोगा बहाली से लेकर कई मुद्दों पर सरकार को घेरा. जिससे एलजेपी और जेडीयू के रिश्तों के बीच खटास बढ़ती गई. 

टैग्स