ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार पर बोला हमला, कहा-10 लाख कहके 2 लाख नौकरी भी नहीं दी

SITAMARHI: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 10 लाख नौकरी देने का वादा करके 2 लाख नौकरी भी नहीं दी गयी। अब 2 नवंबर को पटना के

प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार पर बोला हमला, कहा-10 लाख कहके 2 लाख नौकरी भी नहीं दी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SITAMARHI: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 10 लाख नौकरी देने का वादा करके 2 लाख नौकरी भी नहीं दी गयी। अब 2 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार BPSC में चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। उनको नियुक्ति पत्र सौंपने दीजिए, पता चल जाएगा बिहार के कितने लड़कों को सरकारी नौकरी मिली है। 


जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने BPSC बिहार शिक्षक भर्ती के नियुक्ति पत्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि नीतीश कुमार और महागठबंधन की सरकार सालभर में सरकारी नौकरी दे दे तो मैं उनके समर्थन में इस अभियान को वापस ले लूंगा और इतना ही नहीं उनका झंडा लेकर घूमूंगा। महागठबंधन वालों ने जिस 10 लाख नौकरी के बारे में कहा था उस बात को सालभर हो गए। 


उन्होंने कहा कि मुझे ये बता दीजिए कि बिहार में 10 लाख के मुकाबले कितने लोगों को नौकरी मिल गई? विज्ञप्ति जारी होना, नौकरी के लिए परीक्षा होना, नौकरी मिलना नहीं है। हम आपको हजारों लड़कों से मिला सकते हैं जो पिछले 5 सालों से एडमिट कार्ड लेकर, परीक्षा देकर घूम रहे हैं। प्रश्न-पत्र लीक हो गया कोई कोर्ट में चला गया पर अब तक उनकी नियुक्ति नहीं हुई। जब नियुक्ति हो जाए तब बात कीजिएगा। 


प्रशांत किशोर ने कहा कि BPSC शिक्षक भर्ती पूरे देश के लिए ओपेन व्यवस्था थी इंतजार कीजिए कितने बच्चों को नौकरी मिली आपको पता चल जाएगा। सीतामढ़ी शहर में पत्रकारों से बातचीत में प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि BPSC के द्वारा ये जो शिक्षक नियुक्ति की बात कर रहे हैं उसमें मेरा आपको आग्रह होगा कि नियुक्ति के बाद मुझसे जरूर मिल लीजिएगा।


मैं आपको तब बताऊंगा कि बिहार के कितने बच्चों को नौकरी मिली? पूरे देश के लिए ये ओपेन व्यवस्था थी। आप नाम आने दीजिए आपको पता चल जाएगा कि बिहार के कितने बच्चों को नौकरी मिली। पिछले साल उन्होंने 10 लाख कहा था अब तक उन्होंने 2 लाख भी नौकरी नहीं दी है। इंतजार कीजिए आपको पता चल जाएगा बिहार के बच्चों को क्या मिला क्या नहीं?

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें