ब्रेकिंग
Bihar News: पाइपलाइन की खुदाई के बाद टूटा बिजली का तार, सुबह टहलने निकले शख्स की करंट लगने से मौत✦पवन सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, पावर स्टार बोले..माई हमार दुनिया, ज्योति सिंह ने भी की जल्द स्वस्थ होने की दुआ✦थाने में खड़ा जब्त ट्रक भी नहीं रहा सुरक्षित... चक्का खोलते 2 चोर गिरफ्तार, पुलिस की सुरक्षा पर उठे सवाल✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦Bihar News: पाइपलाइन की खुदाई के बाद टूटा बिजली का तार, सुबह टहलने निकले शख्स की करंट लगने से मौत✦पवन सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, पावर स्टार बोले..माई हमार दुनिया, ज्योति सिंह ने भी की जल्द स्वस्थ होने की दुआ✦थाने में खड़ा जब्त ट्रक भी नहीं रहा सुरक्षित... चक्का खोलते 2 चोर गिरफ्तार, पुलिस की सुरक्षा पर उठे सवाल✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी

Prashant Kishore Arresting: प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी पर पटना डीएम का आया जवाब, PK को दे दी यह सख्त हिदायत

पटना के गांधी मैदान में बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पीके की गिरफ्तारी पर जिला प्रशासन की प्रतिक्रिया आई है.

DM On Prashant kishore
पीके की गिरफ्तारी पर बोले डीएम
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Prashant Kishore Arresting: पिछले दो जनवरी से पटना के गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर को आखिरकार पुलिस ने 6 जनवरी की सुबह अरेस्ट कर लिया। गिरफ्तारी के बाद फतुहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पीके का हेल्थ चेकअप कराया गया है। इसके बाद पुलिस प्रशांत किशोर को सिविल कोर्ट में पेश करेगी। इसी बीच पीके की गिरफ्तारी पर पटना डीएम का जवाब आया है। डीएम ने पीके को सख्त हिदायत दी है।


प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी पर पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि पटना हाई कोर्ट द्वारा धरना के लिए जो स्थल गर्दनीबाग चिन्हित किया गया है, वहां जाकर धरना देने के लिए प्रशांत किशोर को कहा गया था और उन्हें इसके लिए नोटिस भी जारी किया गया था। जब उन्होंने बात नहीं मानी तो पुलिस ने उनके खिलाफ गांधी मैदान थाना में केस भी दर्ज किया था। विभिन्न माध्यमों से कई बार प्रशांत किशोर से जिला प्रशासन ने आग्रह किया कि गर्दनीबाग धरना स्थल पर जाकर अपना आंदोलन करें लेकिन वह नहीं मानें।


डीएम ने कहा कि बार बार आग्रह करने के बावजूद जब प्रशांत किशोर नहीं मानें तो 6 जनवरी की सुबह उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उनके साथ 43 लोगों को हिरासत में लिया गया है। कुल 15 गाड़ियों को भी सीज किया गया है। सभी लोगों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है।  43 लोगों में से अभी तक 30 लोगों का वेरिफिकेशन हुआ है। जिसमें से महज पांच लोग पटना से हैं और बाकी सभी लोग पार्टी के कार्यकर्ता हैं। बाकी लोग विभिन्न जिलों से हैं। तीन लोग उत्तर प्रदेश से हैं और एक शख्स दिल्ली का रहने वाला है। 


जिलाधिकारी ने बताया कि जिन 30 लोगों की पहचान की गई है उनमें से एक भी छात्र नहीं हैं। सभी का वेरिफिकेशन किया जा रहा है और आगे उचित कार्रवाई की जाएगी। प्रशांत किशोर को कोर्ट में पेश किया जाएगा और कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिनको भी धरना प्रदर्शन करना है वह निर्धारित स्थल पर ही जाकर करें, प्रतिबंधित क्षेत्र में इसकी इजाजत नहीं है। दोबारा फिर से अर प्रयास किया जाता है तो प्रशासन सख्ती से निपटेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता