ब्रेकिंग
सरकार को अपराधी चलाएंगे, तो अच्छे समाज की उम्मीद कैसे? प्रशांत किशोर का NDA पर हमला✦DU से ग्रेजुएशन, JNU से PhD... कितनी पढ़ी-लिखी हैं नेहा बोरा? जानें उनकी पढ़ाई से लेकर छात्र राजनीति तक का सफर✦BIHAR NEWS : 'मैं कोई अपराधी हूं... मैं कोई गुंडा हूं ? अनंत सिंह को नीरज कुमार की खुली चुनौती! बोले- अब हमला हुआ तो ‘ मेरा विषैला तीर’ चलेगा ...✦त्योहारों में आधी रात को स्टेशन पर नहीं भटकेंगे यात्री, मोतिहारी पुलिस घर तक पहुंचाएगी सुरक्षित✦BIHAR NEWS : पटना के पास नया शहर बसाने की तैयारी तेज, चौड़े रोड, हॉस्पिटल, कॉलेज, बिजली के साथ मिलेगी यह सुविधाएं...✦सरकार को अपराधी चलाएंगे, तो अच्छे समाज की उम्मीद कैसे? प्रशांत किशोर का NDA पर हमला✦DU से ग्रेजुएशन, JNU से PhD... कितनी पढ़ी-लिखी हैं नेहा बोरा? जानें उनकी पढ़ाई से लेकर छात्र राजनीति तक का सफर✦BIHAR NEWS : 'मैं कोई अपराधी हूं... मैं कोई गुंडा हूं ? अनंत सिंह को नीरज कुमार की खुली चुनौती! बोले- अब हमला हुआ तो ‘ मेरा विषैला तीर’ चलेगा ...✦त्योहारों में आधी रात को स्टेशन पर नहीं भटकेंगे यात्री, मोतिहारी पुलिस घर तक पहुंचाएगी सुरक्षित✦BIHAR NEWS : पटना के पास नया शहर बसाने की तैयारी तेज, चौड़े रोड, हॉस्पिटल, कॉलेज, बिजली के साथ मिलेगी यह सुविधाएं...

‘वोट खरीदने के लिए नीतीश ने लुटाया जनता का पैसा’, प्रशांत किशोर ने बताया क्यों खाली हुआ सरकार का खजाना

Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने कटिहार में नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वोट खरीदने के लिए जनता का पैसा लुटाया गया और बिहार का खजाना खाली हो गया।

Bihar Politics
प्रशांत किशोर का हमला
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: कटिहार दौरे पर पहुंचे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार की वर्तमान आर्थिक और राजनीतिक घटनाक्रमों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने सरकार पर जनता के पैसे का दुरुपयोग करने और चुनाव जीतने के लिए अनैतिक रास्ते अपनाने के गंभीर आरोप लगाए।


प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार जैसे गरीब राज्य में आज जो आर्थिक बदहाली दिख रही है, वह सरकार की गलत प्राथमिकताओं का नतीजा है। पीके ने आरोप लगाया कि चुनाव जीतने के लिए नैतिकता को ताक पर रखकर जनता का करीब 300 करोड़ रुपया बांटा गया। 


उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह पैसा किसी नेता की अपनी जेब का नहीं था, बल्कि आपका और हमारा था। पीके ने दावा किया कि पिछले 3-4 महीनों से सरकार पूरी तरह ठप है। विकास कार्य रुके हुए हैं, ठेकेदारों का भुगतान नहीं हो रहा है और आधे से अधिक सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन तक नहीं मिल पा रहा है।


वहीं संसद में पारित महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रशांत किशोर ने स्पष्ट किया कि प्रतीकात्मक राजनीति से जमीन नहीं बदलती। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हक मिलना चाहिए, लेकिन इसे केवल चुनावी हथियार बनाने के बजाय वास्तविक सशक्तीकरण और पंचायत स्तर से लेकर संसद तक उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर देना चाहिए।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की हालिया सक्रियता और यात्राओं पर पूछे गए सवाल पर प्रशांत किशोर ने चुटकी लेते हुए कहा कि लोकतंत्र में सबको कहीं भी जाने का अधिकार है। हालांकि, उन्होंने इसे परिवारवाद और राजनीतिक विरासत बचाने की कोशिशों से जोड़कर देखने का संकेत दिया।


भाजपा नेता सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में देखे जाने पर प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में चेहरा बदलने से स्थिति नहीं बदलेगी, जब तक व्यवस्था नहीं बदलती। उन्होंने तंज कसा कि बिहार में गठबंधन की सरकारें केवल कुर्सी बचाने के समीकरणों पर चलती हैं, जनता के विकास पर नहीं।


नीट परीक्षा में धांधली और दोषियों को मिल रही बेल पर प्रशांत किशोर ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह करोड़ों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। सिस्टम की ढिलाई और सरकार की विफलता के कारण ही ऐसे संगीन मामलों के आरोपी बच निकलते हैं, जो बिहार के युवाओं के लिए एक बड़ा धोखा है।

रिपोर्ट- सोनू कुमार, कटिहार

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता