ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

चुनाव की जल्दबाजी में कोरोना नजरअंदाज, नीतीश लोगों की जिंदगी से खेल रहे हैं

PATNA: प्रशांत किशोर ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर हमला बोला है. पीके ने कहा कि बिहार में कोरोना को लेकर स्थिति गंभीर बनती जा रही है. लेकिन बिहार के सीएम नीतीश कुमार को चुनाव की पड़

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: प्रशांत किशोर ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर हमला बोला है. पीके ने कहा कि बिहार में कोरोना को लेकर स्थिति गंभीर बनती जा रही है. लेकिन बिहार के सीएम नीतीश कुमार को चुनाव की पड़ी है. 

जिंदगी डाल रहे खतरे में 

प्रशांत किशोर ने कहा कि ''देश के कई राज्यों की तरह बिहार में भी करोना की स्थिति बिगड़ती जा रही है लेकिन सरकारी तंत्र और संसाधनों का एक बड़ा हिस्सा चुनाव की तैयारियों में लगा है. नीतीश कुमार ये चुनाव नहीं करोना से लड़ने का वक़्त है. लोगों की ज़िंदगी को चुनाव कराने की जल्दी में खतरे में मत डालिए.''

चिराग पासवान भी बोले-चुनाव का वक्त सही नहीं

एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने शुक्रवार को कहा था कि’’ चुनाव आयोग को भी इस विषय पर सोच कर निर्णय लेना चाहिए. कहीं ऐसा ना हो की चुनाव के कारण एक बड़ी आबादी को खतरे में झोंक दिया जाए. इस महामारी के बीच चुनाव होने पर पोलिंग पर्सेंटेज भी काफी नीचे रह सकते है जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है. 

तेजस्वी ने भी किया विरोध

चिराग पासवान से पहले तेजस्वी यादव ने भी कहा था कि बिहार में कोरोना संकट के बीच चुनाव कराना ठीक नहीं है. ऐसे में नीतीश कुमार बिहार में लाशों के ढेर पर चुनाव कराना चाहते हैं. नीतीश को डर है कि बिहार में कही राष्ट्रपति शासन न लग जाए. लेकिन आरजेडी को बिहार की जनता की चिंता है. इसलिए बिहार में कोरोना संकट के बीच चुनाव कराना ठीक नहीं है. तेजस्वी याादव, चिराग पासवान के बाद अब प्रशांत किशोर ने कोरोना संकट के बीच चुनाव कराने पर सवाल उठाया है.    

टैग्स