ब्रेकिंग
बिहार के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरीबिहार में सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, इंद्रपुरी बराज के 25 गेट खोले गए; 24 घंटे हो रही निगरानीझारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसबिहार के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरीबिहार में सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, इंद्रपुरी बराज के 25 गेट खोले गए; 24 घंटे हो रही निगरानीझारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकस

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शकराचार्य के शामिल नहीं होने पर मुकेश सहनी ने उठाया सवाल, कह दी ये बड़ी बात

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक मुकेश सहनी ने राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में चारों शंकराचार्य के नहीं आने के को लेकर राम मंदिर के कर्ताधर्त

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शकराचार्य के शामिल नहीं होने पर मुकेश सहनी ने उठाया सवाल, कह दी ये बड़ी बात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक मुकेश सहनी ने राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में चारों शंकराचार्य के नहीं आने के को लेकर राम मंदिर के कर्ताधर्ता पर सवाल उठाया है। सहनी ने कहा कि उन्हें सोचना चाहिए कि आखिर इस कार्यक्रम में शंकराचार्य क्यों नहीं आ रहे?


मुकेश सहनी ने कहा कि वे पहले भी आस्था के साथ रहे हैं और आगे भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज टीवी पर चर्चा कांग्रेस की सोनिया गांधी और नेता राहुल गांधी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नहीं जाने की हो रही हैं, लेकिन यह बहस क्यों नहीं हो रही है कि उस कार्यक्रम में शंकराचार्य क्यों नहीं जा रहे। ये खुद अपने गिरेबान में देखने की चीज है। 


उन्होंने कहा कि घर में गृह प्रवेश भी पूरी तरह निर्माण कार्य पूरा होने के बाद किया जाता है, लेकिन कहा जा रहा है कि अभी राम मंदिर निर्माण कार्य पूरा भी नहीं हुआ है और प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। अब यह समझने की चीज है कि वे प्रभु को लाना चाहते हैं या राजनीति करना चाहते हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि आस्था के साथ रहा हूं और आगे भी रहूंगा।

टैग्स