ब्रेकिंग
बिहार पुलिस सेवा के 14 अफसरों का IPS में प्रमोशन, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन, देखिये पूरी लिस्ट✦मोदी सरकार के मंत्री ने अचानक दिया इस्तीफा, छोड़ दी राज्यसभा की भी सदस्यता✦राहुल गांधी पर ललन सिंह ने साधा निशाना, कहा..दादी के रास्ते पर चलकर देश में अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहते हैं✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦बिहार पुलिस सेवा के 14 अफसरों का IPS में प्रमोशन, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन, देखिये पूरी लिस्ट✦मोदी सरकार के मंत्री ने अचानक दिया इस्तीफा, छोड़ दी राज्यसभा की भी सदस्यता✦राहुल गांधी पर ललन सिंह ने साधा निशाना, कहा..दादी के रास्ते पर चलकर देश में अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहते हैं✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नालंदा पहुंचे, थोड़ी देर में NU कैंपस का करेंगे उद्घाटन

NALANDA: तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी पहली बार बिहार दौरे पर पहुंचे हैं। पीएम मोदी विशेष विमान से गया एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां से हेलीकॉप्टर के जरीए नालंदा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नालंदा पहुंचे, थोड़ी देर में NU कैंपस का करेंगे उद्घाटन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी पहली बार बिहार दौरे पर पहुंचे हैं। पीएम मोदी विशेष विमान से गया एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां से हेलीकॉप्टर के जरीए नालंदा पहुंचे हैं। फिलहाल प्रधानमंत्री नालंदा के खंडहरों का भ्रमण कर रहे हैं। थोड़ी ही देर बाद पीएम मोदी नालंदा विश्वविद्यालय के नवनिर्मित कैंपस का उद्घाटन करेंगे। सीएम नीतीश कुमार भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पटना से नालंदा के लिए रवाना हो गए हैं।


जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी बुधवार की सुबह पहले नालंदा के खंडहरों का भ्रमण कर रहे हैं। इसके बाद वह नालंदा विश्वविद्यालय के परिसर का उद्घाटन करेंगे। इस सम्मेलन में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा कई अन्य गणमान्य लोग भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में 17 देशों के मिशन प्रमुख भी शिरकत करेंगे। 


यह विश्वविद्यालय भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन देशों के बीच हुए समझौते के तहत विकसित किया गया है। कुल 455 एकड़ में फैले विश्वविद्यालय के इस परिसर में 100 एकड़ में तमाम तरह के जलाशय़ फैले हुए हैं। इसलिए इस परिसर को कार्बन न्यूट्रल बताया जा रहा है। परिसर को परंपरागत और आधुनिक कला के मिश्रण से बनाया गया है, जिसकी खूब तारीफ हो रही है। यहां पढ़ने और पढ़ाने के लिए देश-विदेश से छात्र और शिक्षक आएंगे।