ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

पूर्व मंत्री कार्तिकेय कुमार के अपहरण मामले पर सुनवाई, जमानत के लिए कोर्ट ने मांगी केेस डायरी

PATNA : बिहार के पूर्व कानून मंत्री कार्तिकेय कुमार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अपहरण के एक मामले में फजीहत झेलने के बाद उन्हें पहले अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था

पूर्व मंत्री कार्तिकेय कुमार के अपहरण मामले पर सुनवाई, जमानत के लिए कोर्ट ने मांगी केेस डायरी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के पूर्व कानून मंत्री कार्तिकेय कुमार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अपहरण के एक मामले में फजीहत झेलने के बाद उन्हें पहले अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था और अब उनका मामला कोर्ट में चल रहा है। इस मामले में आज यानी बुधवार को पटना हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। अब कोर्ट ने पुलिस से केस की डायरी मांगी है। 




आपको बता दें, कार्तिकेय कुमार के अपहरण मामले में निचले न्‍यायालय ने वारंट जारी किया था। हालांकि कोर्ट ने फिलहाल उन्हें गिरफ्तार करने से मना किया है। इसके लिए एक तारीख निर्धारित की गई है, जिसके बाद पटना पुलिस ने वारंट कोर्ट को वापस कर दिया। पटना पुलिस का दावा है कि एमएलसी के खिलाफ गैर जमानती वारंट के लिए गुहार लगाई जाएगी। निचली अदालत में पिछली कुछ तारीख पर इस मामले की सुनवाई टाली जा रही है। 




वहीं, कार्तिकेय कुमार ने पटना हाइकोर्ट में अग्र‍िम जमानत के लिए अर्जी लगाई है। कोर्ट ने इस पर सुनवाई करते हुए केस की डायरी मांगी है। न्यायाधीश सुनील कुमार पंवार की एकलपीठ इस अग्रिम जमानत की याचिका पर सुनवाई कर रही है। कार्तिकेय कुमार पर आरोप है कि अपहरण मामले में उनका भी हाथ है। 


टैग्स