ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

दूध मार्केट के नाम पर तेजस्वी के हाथ लगा तुरुप का पत्ता, कहा- जरुरत हुई तो सीएम का करेंगे घेराव

PATNA: राजधानी पटना में पटना जंक्शन के पास दूध मार्केट के तोड़े जाने का मसला आरजेडी के लिए तुरुप का पत्ता साबित हो रहा है. काफी दिनों से मुद्दों की तलाश में जुटी पार्टी को बैठे-बिठाए

FirstBihar
Admin
3 मिनट
PATNA: राजधानी पटना में पटना जंक्शन के पास दूध मार्केट के तोड़े जाने का मसला आरजेडी के लिए तुरुप का पत्ता साबित हो रहा है. काफी दिनों से मुद्दों की तलाश में जुटी पार्टी को बैठे-बिठाए एक बड़ा मुद्दा हाथ लग गया है. बड़ा इसलिए नहीं कि यह मसला सूबे के किसी नीति से जुड़ा है, बड़ा मुद्दा इसलिए है कि तेजस्वी इसके बहाने अपने परंपरागत वोट बैंक की नब्ज पहचानना चाहते हैं. खुद को उनके साथ खड़े दिखाना चाहते हैं. पिछले 46 दिनों के राजनीतिक वनवास के बाद तेजस्वी अचानक मंगलवार की शाम दिल्ली से पटना पहुंचे हैं. जाहिर है तेजस्वी आराम के बाद उर्जा से भरे हैं और आगामी विधानसभा की तैयारियों के लिए एक मुद्दे की तलाश में हैं. शायद दूध मार्केट को तोड़े जाने से बेहतर मामला तेजस्वी को कहां मिल पाता. तभी तो भारी बारिश के बीच अपने पार्टी विधायकों के साथ तेजस्वी दूध मार्केट के बाहर जमे हैं. कह रहे हैं कि तबतक नहीं हटेंगे जबतक दूध मार्केट को तोड़ने को लेकर सरकारी आदेश नहीं दिखाया जाता. तेजस्वी के साथ दर्जनों समर्थक धरने पर बैठे हैं और वहीं से सरकार को नसीहत भी दे रहे हैं और चेतावनी भी दे रहे हैं. तेजस्वी ने कहा है कि अगर इस मामले में मुख्यमंत्री का घेराव करने की भी जरुरत होगी तो पार्टी इससे पीछे नहीं हटेगी. धरना स्थल पर गरीबों के नाम पर जमकर राजनीति हो रही है. नगर निगम अधिकारियों से मौके पर ही बैठकर पार्टी विधायक मोबाइल अधिकारियों को मौके पर बुला रहे हैं. मतलब है अपने परंपरागत वोटरों के पक्ष में वो तमाम बातें हो रही हैं जो एक वोटरों को भी चाहिए और नेताओं को भी. पार्टी के कई विधायक जो मौके पर मौजूद हैं वो खुलकर नीतीश सरकार के खिलाफ आग उगल रहे हैं. नगर निगम की कार्रवाई में एक धार्मिक स्थल को भी नुकसान पहुंचा है. इस बात को भी कोई यदुवंश से जोड़ रहा है तो कोई सनातन धर्म से. मतलब है मौके पर तेजस्वी मौजूद तो जरुर हैं लेकिन वहां लोगों की बातें कम राजनीति ज्यादा हो रही. पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता