ब्रेकिंग
फ्लड फाइटिंग के काम के दौरान गंगा में पलटी मजदूरों से भरी नाव, 11 लोग थे सवारबिहार के इस रेल मंडल के 21 स्टेशनों पर बदलेगा सिग्नलिंग सिस्टम... 233 करोड़ से लगेगा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंगबाढ़ के तेज बहाव में बाइक समेत बह गए 3 युवक, एक ने किसी तरह बचाई जान; 2 अब भी लापता, तलाश में जुटी टीमरणभूमि बना बिहार का अंचल कार्यालय! CO और हेड क्लर्क के बीच जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल होते ही DM ने दिए जांच के आदेशBihar Education News: संस्कृत शिक्षकों के लिए अच्छी खबर...वेतन भुगतान के लिए 70 करोड़ रू रिलीज, कुछ दिनों में ही अकाउंट में जाएगा पैसा फ्लड फाइटिंग के काम के दौरान गंगा में पलटी मजदूरों से भरी नाव, 11 लोग थे सवारबिहार के इस रेल मंडल के 21 स्टेशनों पर बदलेगा सिग्नलिंग सिस्टम... 233 करोड़ से लगेगा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंगबाढ़ के तेज बहाव में बाइक समेत बह गए 3 युवक, एक ने किसी तरह बचाई जान; 2 अब भी लापता, तलाश में जुटी टीमरणभूमि बना बिहार का अंचल कार्यालय! CO और हेड क्लर्क के बीच जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल होते ही DM ने दिए जांच के आदेशBihar Education News: संस्कृत शिक्षकों के लिए अच्छी खबर...वेतन भुगतान के लिए 70 करोड़ रू रिलीज, कुछ दिनों में ही अकाउंट में जाएगा पैसा

प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी पर बोले ललन सिंह, कहा.. 2024 में नीतीश नहीं होंगे पीएम कैंडिडेट

PATNA : बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद अब सभी दलों की नजर 2024 के लोकसभा चुनाव पर है। बीजेपी से झटका देकर अचानक पाला बदलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी विपक्षी दलों से एक

प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी पर बोले ललन सिंह, कहा.. 2024 में नीतीश नहीं होंगे पीएम कैंडिडेट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद अब सभी दलों की नजर 2024 के लोकसभा चुनाव पर है। बीजेपी से झटका देकर अचानक पाला बदलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी विपक्षी दलों से एकजुट होने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि 2014 वाले 2024 में सत्ता में नहीं आएंगे। नीतीश कुमार के इस बयान के बाद यह चर्चा हो रही थी कि वे विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं। हालांकि अब जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। ललन सिंह ने साफ तौर पर कहा है कि 2024 के लिए नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं होंगे।


बिहार में हुए सियासी उलटफेर में जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह की भूमिका अहम रही। ललन सिंह ने साफ कर दिया है कि 2024 के लिए नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने में लग गए हैं और विपक्ष को बीजेपी के खिलाफ लड़ाई लड़नी है तो सभी को अपनी महत्वाकांक्षा को दरकिनार कर एक साथ आना होगा।


बता दें कि इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने भी पीएम पद की उम्मीदवारी से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं। नीतीश कुमार ने हाथ जोड़ते हुए कहा था कि उनके मन में ऐसी कोई इच्छा नहीं है। सीएम नीतीश ने कहा था कि कई दलों के नेताओं ने उनकी बातचीत चर रही है और लगातार फोन आ रहे हैं। अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भी सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए सीधे तौर पर कह दिया है कि नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनाव में पीएम पद के उम्मीदवार नहीं होंगे।

टैग्स