ब्रेकिंग
खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....

नरेंद्र मोदी से बेहतर नेता हैं नीतीश: JDU के पूर्व विधायक बोले, मोदी से देश नहीं संभल रहा, नीतीश को PM बनाना होगा

MUZAFFARPUR : बिहार में जेडीयू औऱ बीजेपी के बीच छिड़े घमासान के बीच जदयू के एक पूर्व विधायक ने बड़ा बयान दिया है. जदयू नेता औऱ पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने कहा है कि नरेंद्र

नरेंद्र मोदी से बेहतर नेता हैं नीतीश: JDU के पूर्व विधायक बोले, मोदी से देश नहीं संभल रहा, नीतीश को PM बनाना होगा
First Bihar
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में जेडीयू औऱ बीजेपी के बीच छिड़े घमासान के बीच जदयू के एक पूर्व विधायक ने बड़ा बयान दिया है. जदयू नेता औऱ पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने कहा है कि नरेंद्र मोदी से देश नहीं संभल रहा है. देश में अराजक स्थिति हो गयी है. इसलिए अब नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाना चाहिये. उन्होंने नीतीश कुमार को पत्र लिख कर कहा है कि वे प्रधानमंत्री पद के लिए दावेदारी करें.


मोदी से बेहतर हैं नीतीश
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट विधानसभा क्षेत्र से कई दफे विधायक रह चुके महेश्वर प्रसाद यादव ने आज प्रेस कांफ्रेंस बुलायी. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि देश में अभी अराजकता की स्थिति है. कोलाहल मचा हुआ है. इसलिए वे नीतीश कुमार से आग्रह कर रहे हैं कि वे देश का नेतृत्व संभालने के लिए आगे बढ़े. नीतीश प्रधानमंत्री बनें. देश की जनता नीतीश कुमार के नेतृत्व में परिवर्तन करने को तैयार है. 2024 का जो चुनाव होगा उसमें नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद की दावेदारी करें. पूरे देश के लोग उनका समर्थन करेंगे.


महेश्वर यादव ने कहा कि लोग देख रहे हैं कि देश की हालत अभी क्या हो गयी है. चारो ओऱ से विरोध का स्वर उठ रहा है. ऐसे में देश की जनता चाहती है कि गांधी औऱ जयप्रकाश की तरह का कोई एक नेता आगे आये. वैसे नेता नीतीश कुमार ही हैं. वे ही देश का सही नेतृत्व कर सकते हैं. इसलिए उन्हें प्रधानमंत्री पद का दावेदार बन कर सामने आना चाहिये.


बीजेपी से देश में कोई समझौता नहीं
महेश्वर यादव ने कहा कि जेडीयू औऱ बीजेपी का देश के स्तर पर कोई समझौता नहीं है. ये समझौता सिर्फ बिहार के लिए है. यहां बीजेपी नीतीश कुमार को समर्थन दे. लेकिन जब 2024 का लोकसभा चुनाव हो तो नीतीश कुमार को देश में अपने दम पर चुनाव लड़कर प्रधानमंत्री पद की दावेदारी करनी चाहिये. जेडीयू नेता महेश्वर प्रसाद यादव के बयान ने एक बार फिर बता दिया है कि बीजेपी औऱ जेडीयू के बीच हालात किस तरह के हैं.


आज ही सिवान में जेडीयू के नेता श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि बीजेपी ने नीतीश कुमार की पीठ में छूरा भोंका है. बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने वोट जेडीयू के उम्मीदवारों को नहीं दिलवाया. जबकि जेडीयू का सारा वोट बीजेपी में ट्रांसफर हुआ. बीजेपी की गद्दारी के कारण ही जेडीयू को कम सीटें आयीं. श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि खुद नीतीश कुमार ने चुनाव के बाद कहा था कि हमारे अपने लोगों ने पीठ में छूरा मारा है. इसका मतलब यही था कि बीजेपी ने धोखा दिया.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता