ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

PM नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबियत अचानक बिगड़ी, अहमदाबाद अस्पताल में हुई भर्ती

DESK : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद हीराबे

PM नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबियत अचानक बिगड़ी, अहमदाबाद अस्पताल में हुई भर्ती
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद हीराबेन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनको अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हीराबेन ने इसी साल जून के महीने में अपना 100 वां जन्मदिन मनाया है। 


बता दें कि, पीएम मोदी इसी महीने गुजरात चुनाव के मतदान के दौरान अपनी मां से गांधीनगर में मिले थे। इससे पहले पहले मोदी अपनी मां से 18 जून को उनके 100वें जन्मदिन पर मिले थे। हीराबा ने बीते 18 जून को 100 साल पूरे किए। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब 11 और 12 मार्च को दो दिनों के गुजरात दौरे पर थे तो 11 मार्च को रात नौ बजे मां हीराबा से मिलने गांधीनगर पहुंचे थे, जहां उन्होंने उनका आशीर्वाद लिया था। इस दौरान पीएम मोदी ने उनके साथ खिचड़ी खाई थी।


बताते चलें कि, इससे पहले कल नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी की कार का एक्सीडेंट हो गया था। इस हादसे में पीएम मोदी के भाई समेत परिवार के और भी लोगों को चोटें आईं थी। पीएम मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी अपनी पत्नी, बेटे, बहू और पोते के साथ मर्सिडीज बेंज कार से बांदीपुरा जा रहे थे। दोपहर करीब 2 बजे उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई। हादसे की जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें कार के अगले हिस्से को काफी नुकसान हुआ था। इस हादसे में कार का बोनट पूरी तरह हो गया।