ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार पीएम मोदी से मिले सम्राट और विजय सिन्हा, कैबिनेट विस्तार को लेकर हुई खास बात

PATNA: बिहार की सत्ता में बीजेपी की वापसी के बाद भारतीय जनता पार्टी के कोटे से डिप्टी सीएम बने सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा दिल्ली दौरे पर हैं। दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री

डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार पीएम मोदी से मिले सम्राट और विजय सिन्हा, कैबिनेट विस्तार को लेकर हुई खास बात
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार की सत्ता में बीजेपी की वापसी के बाद भारतीय जनता पार्टी के कोटे से डिप्टी सीएम बने सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा दिल्ली दौरे पर हैं। दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं से मुलाकात के बाद दोनों बीजेपी नेताओं ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार सम्राट और विजय सिन्हा प्रधानमंत्री से मिले। 


जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने बिहार की मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की है। इसके साथ ही बिहार में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दोनों नेताओं की बात हुई है। इससे पहले रविवार को दोनों डिप्टी सीएम ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े से भी मुलाकात की थी।


दरअसल, बिहार में आगामी 12 फरवरी को एनडीए सरकार को विश्वासमत हासिल करना है। विस्वासमत हासिल करने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार होने की संभावना जताई जा रही है। नीतीश कैबिनेट में अभी 9 मंत्रियों ने ही मंत्री पद की शपथ ली है, जिसमें बीजेपी कोटे से केवल तीन नेता मंत्री बनाए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक शाह ने नीतीश कैबिनेट में बीजेपी कोटे के मंत्रियों के नाम तय कर दिए हैं। दोनों डिप्टी सीएम के दिल्ली दौरे को कैबिनेट विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है।


पीएमओ के अलावा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें शेयर की है। मुलाकात की तस्वीरों को शेयर करते हुए सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, “देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। राष्ट्र की उन्नति को समर्पित आपकी विचारधारा एवं अखंड भारत के संकल्प ने मां भारती का जो गौरव बढ़ाया है, वह सदैव अक्षुण्ण रहे। नरेन्द्र मोदी को बिहार की जनता बहुत प्यार करती है और प्रधानमंत्री जी भी बिहार की जनता को उतना ही स्नेह करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी बिहार के सर्वांगीण विकास को लेकर कृत संकल्पित हैं”।