ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar News: JDU की समीक्षा बैठक में खुल गई अंदरूनी राजनीति की पोल! ललन सिंह पर शिकायत, BJP के सहयोग को बताया दिखावा✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar News: JDU की समीक्षा बैठक में खुल गई अंदरूनी राजनीति की पोल! ललन सिंह पर शिकायत, BJP के सहयोग को बताया दिखावा✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला

PM मोदी पर लालू की टिप्पणी चांद पर थूकने जैसी, बोले सुशील मोदी..अब राजद सुप्रीमो को कोई गंभीरता से नहीं लेता

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने रविवार को एक कार्यक्रम में कहा था कि इंडिया की डर से नरेंद्र मोदी विदेश में घूम-घूमकर जगह तलाश रहे हैं। वहीं पर अब वो पिजा-बर्गर-चाउमि

PM मोदी पर लालू की टिप्पणी चांद पर थूकने जैसी, बोले सुशील मोदी..अब राजद सुप्रीमो को कोई गंभीरता से नहीं लेता
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने रविवार को एक कार्यक्रम में कहा था कि इंडिया की डर से नरेंद्र मोदी विदेश में घूम-घूमकर जगह तलाश रहे हैं। वहीं पर अब वो पिजा-बर्गर-चाउमिन और मोमो खाएंगे। लालू के इस बयान का पलटवार करते हुए भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा है कि पीएम मोदी पर लालू की टिप्पणी चांद पर थूकने के समान है। लालू को कोई  गंभीरता से अब नहीं लेता। विदेश यात्रा में भी नींबू-पानी पर नवरात्र व्रत रखने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक सफलता से विपक्ष हताश और परेशान है। भाजपा ने राजद को विधानसभा की 22 सीटों पर समेट दिया था। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने की भी हैसियत नहीं बची थी। नीतीश कुमार ने बुझती लालटेन में तेल भरने का काम कर जंगलराज-03 के हवाले बिहार को कर दिया।


पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू प्रसाद अब न चुनाव लड़ सकते हैं, न कोई उन्हें गंभीरता से लेता है। उनकी छवि मसखरे-जैसी है। 2014 के लोकसभा चुनाव में वे बेटी मीसा को भी नहीं जिता पाए थे। सुशील मोदी ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सफल विदेश यात्राओं का मजाक उड़ाने की नीयत से की गई लालू प्रसाद की टिप्पणी पर कहा कि प्रधानमंत्री विदेश में पिज्जा-बर्गर खाने नहीं, बल्कि अपने देश में लाखों लोगों के लिए रोजी-रोजगार के अवसर बनाने वाले व्यापार समझौते करने जाते हैं।


उन्होंने कहा कि जो प्रधानमंत्री केवल नींबू-पानी लेकर नवरात्र में उपवास रखते हों और विदेश यात्राओं में भी व्रत-शाकाहार का पालन करते हों, उनके बारे में ओछी बातें कहना जमीन पर खड़े होकर चाँद पर थूकने-जैसा है। उन्होंने कहा कि नौकरी के बदले जमीन मामले में ईडी ने लालू परिवार की 6 करोड़ रुपये की सम्पत्ति जब्त की। भ्रष्टाचार के मामलों में लालू-राबड़ी, तेजस्वी यादव सहित परिवार के आधा दर्जन लोग अभियुक्त हैं।


उन्होंने कहा कि जिस दल (राजद) का प्रथम परिवार भ्रष्टाचार में डूबा है, उसे जनता 2019के संसदीय चुनाव में जीरो पर आउट कर चुकी है। 2024 में राजद नेतृत्व वाले महागठबंधन का भी खाता नहीं खुलेगा। भाजपा ने 2010के विधानसभा चुनाव में लालू प्रसाद की पार्टी को मात्र 22 सीटों पर समेट दिया था।


उन्होंने कहा कि 15साल राज करने वाले राजद के पास विपक्ष के नेता का पद पाने की हैसियत भी नहीं बची थी, लेकिन नीतीश कुमार की पलटीमारी ने लालू प्रसाद की बुझती लालटेन में तेल भर कर बिहार को जंगलराज -03के हवाले कर दिया। सुशील मोदी ने कहा कि 2024 में लालू प्रसाद की मसखरी और नीतीश कुमार की विपक्षी एकता कोई काम नहीं आएगी। ये दोनों अब गरीबों-पिछड़ों-दलितों के चित से उतर चुके हैं।

टैग्स